Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Paan Ke Patte Khane Ke Fayde: ऐसी कई पत्तियां हैं जिन्हें खाना हमारी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। खासकर गैर व पेट में बनने वाली एसिडिटी की बात करें तो यह हर किसी की समस्या है। एक ओर जहां बाहर का खाना खाने से बच्चों का पेट खराब हो रहा है तो वहीं बड़े-बूढ़ों को बढ़ती उम्र में होने वाली कमजोरी के कारण खाना पचाने में दिक्कत होने लगी है। ऐसे में भला करें तो क्या करें और कौन सी पत्तियां खाएं?
इसके लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको इस लेख में बस एक पान का पत्ता खाने से आप पेट से जुड़ी कई समस्याओं को ठीक कर सकते हैं। जी हां, चूना, सुपारी और कत्था लगाकर खाया जाने वाले पान का पत्ता आपके पेट से जुड़ी कई समस्याओं को ठीक करने में फायदेमंद साबित हो सकता है। इसलिए आज हम आपको इस लेख में रोज पान के पत्ते खाने के फायदों के बारे में बताने वाले हैं, ताकि आपका पेट भी सही रहे और हेल्थ भी।
वह लोग जिनके पेट में बार-बार गैस बनते रहती है और वह पान का पत्ता जरूर खाएं। इसमें कई ऐसे गुण होते हैं जो डाइजेस्टिव सिस्टमको मजबूत बनाने का काम करते हैं और गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करने का काम करते हैं। साथ ही इसमें एंटीसेप्टिक गुण भी होते हैं जो पेट के इन्फेक्शन को रोकने में मदद करते हैं और अन्य बीमारियों को बढ़ने से भी रोकते हैं।
पान के पत्ते में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर से टॉक्सिन्स को निकालने का कामकरत है, सूजन को कम करने में फायदेमंद होता है। इसी के साथ अगर आपके मुंह से गंध आती है तो आप रोज एक पान के पत्ते को चबा सकते हैं। यह मुंह में फ्रेशनेस देगा और बदबू को कम करेगा।
आपको बता दें कि आम सा दिखने वाला पान का पत्ता कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। पान के पत्ते में विटामिन ए, सी और ई जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। साथ ही इसमें कैल्शियम, फास्फोरस और पोटेशियम जैसे मिनरल्स भी होते हैं। पान के पत्ते खाने के कई फायदेहैं, जो आपको हेल्दी रख सकते हैं। इसलिए इन्हें रोज खाने की आदत डालें।
आप चाहें तो रोज सुबह खाली पेट एक पान के पत्ते को चबा सकते हैं, खाना खाने के बाद भी खा सकते हैं और एक गिलास पानी में 2-3 पत्तों को उबालकर उस पानी को भी पी सकते हैं। तीनों में जो भी तरीका आपके लिए आसान हो, उसे अपनाएं और फिर खुद देखें असर। कैसे पहले ही इस्तेमाल में आपका पेट अच्छा महसूस कर रहा है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
भोजन के बाद पान के पत्तों का पेस्ट चबाने से न केवल पेट की सेहत में सुधार होता है, बल्कि मुंह की बदबू, दांतों के दर्द, मसूड़ों के दर्द, सूजन और मुंह के संक्रमण से भी राहत मिलती है।
जी हां, एसिडिटी और गैस पेट के कैंसर का संकेत हो सकते हैं। लेकिन, सभी मामलों में यह कैंसर की तरफ इशारा नहीं करता है।
कढ़ी पत्ते का पानी पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, जिसका नियमित सेवन कब्ज आदि को दूर करने में भी मदद करता है।
नीम के पत्ते को आप चबा सकते हैं, इसे पानी में घोलकर पी सकते हैं। कुछ लोग नीम के पत्ते को चटनी में भी डाल लेते हैं।