
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Written By: Vidya Sharma | Published : January 9, 2026 1:09 PM IST
Khud Ko Healthy Rakhne Ki Tips: हम में से कई नहीं बल्कि अधिकतर लोग ऐसे हैं जो अपना वीकेंड सोते हुए निकाल देते हैं। सोना शरीर को थकान से रिकवर करने का सबसे अच्छा तरीका है, लेकिन पूरे दिन सोए रहना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। यानी कि आप आराम करने के लिए पूरे दिन बैड पर रहें तो यह सिरदर्द, वजन बढ़ने, हार्ट रिलेटेड इश्यू, डिप्रेशन, फोकस में कमी और स्लीप साइकिल में गड़बड़ी पैदा कर सकता है। आपको जरूरत है अपने शरीर को फिट रखने की, वो भी नींद को बिना डिस्टर्ब किए।
हम चाहते हैं कि आपके आने वाले शनिवार-इतवार अपनी नींद भी पूरी करें और इस वीकेंड को हेल्दी तरीके से बिताएं। इसलिए आज हम आपको इस लेख में 5 ऐसे कामों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें करके आप अपने वीकेंड को हेल्दी और हैपिली एंजॉय कर सकते हैं। तो फिर देर किस बात की है? आइए अभी इन तरीकों के बारे में जानें ताकि आने वाले सेटरडे-संडे आपकी हेल्थ पर कोई बुरा असर न पड़े।
सर्दियों में हम अधिक खाते हैं जिसके कारण अपच की समस्यापैदा हो सकती है। और वीकेंड पर तो सभी कुछ न कुछ ऑयली या अतरंगी चीजें खाते ही हैं। इसलिए आपका सबसे पहला काम यह होना चाहिए कि सुबह एक गिलास अजवाइन वाला गर्म पानी पिएं। यह गैर, कब्ज और पेट से जुड़ी कई समस्याओं को होने से रोकने में मदद करेगा।
हम अपने वीकेंड सिर्फ यह सोचकर नजरअंदाज कर देते हैं कि बाकी दिन तो हम एक्टिविटी कर ही रहे हैं तो दो दिन का रेस्ट क्यों न करें। इन दो दिन में भले ही सुबह जल्दी न उठें, लेकिन जब भी उठें तो कुछ बेड वाली एक्सरसाइज जरूर करें। जैसे ताड़ासन, पवनमुक्तासन और कैट-काउ स्ट्रेच आदि। यह शरीर में पूरे दिन फुर्ती भरने में फायदेमंद होते हैं।
वीकेंड पर अपने दिन को थोड़ा क्रिएटिव बनाएं और खुद घर पर तरह-तरह के व्यंजन व डिशेज बनाने की कोशिश करें। यह तरीका आपके मूड को भी बेहतर करेगा, एक नई स्किल आपको आएगी और स्वाद के साथ घर को हेल्दी खाना ही मिलेगा। लेकिन कोशिश करें कि बाहरी चीजें जैसे कैचप, मियोनी और अन्य मसालों की जगह घर पर तरह-तरह की चटनियां बनाने की कोशिश करें। यह आपके पाचन को भी ठीक रखती हैं।

माना कि दिन में भी ठंड होती है, लेकिन शरीर के लिए विटामिन डी बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है। अक्सर घर व ऑफिस के अंदर रहने के कारण हम बॉडी में विटामिन डी की पूर्ति रिक्वायरमेंट पूरी नहीं कर पाते हैं। इसलिए आप छत में धूप में बैठें, फल खाएं या फिर सो भी सकते हैं।
5-6 दिन ऑफिस के वर्क स्ट्रेस की वजह से हम अपनी बॉडी को रिलैक्स नहीं कर पाते हैं या सही से एंजॉय नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आप कोशिश करें की वीकेंड के दोनों दिन शाम को वॉक पर जाएं या भाई-बहन व पुराने दोस्तों के साथ बैडमिंटन या क्रिकेट जैसे खेल खेल सकते हैं। इससे आपका एन्जॉमेंट भी खूब होगा और शरीर में गर्माहट भी आएगी।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
अपने गट को हेल्दी रखने के लिए आप हेल्दी डाइ्ट अपनाएं, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन ना करें।
हार्ट हेल्थ में सुधार करने के लिए आपको एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फूड्स खाना चाहिए। आप फलों, सब्जियों और साबुत अनाज का सेवन कर सकते हैं।
योग करने से शारीरिक और मानसिक लाभ मिलते हैं। इससे जांघों और बैली का फैट बर्न करने में मदद मिलेगा। आप हेल्दी और फिट महसूस करेंगे।
50 के बाद फिट रहने के लिए अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, फल और साबुन अनाज जरूर शामिल करें। जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड्स के सेवन से परहेज करें।