
विद्या शर्मा
विद्या शर्मा को डिजिटल मीडिया में लगभग 3 साल का अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता ... Read More
Written By: Vidya Sharma | Published : December 2, 2025 11:17 AM IST
cough and flu Ke Liye Home Remedy: मौसम ऐसा हो गया है कि सर्दियों में होने वाले इंफेक्शन के साथ-साथ पॉल्यूशन से होने वाली बीमारियां भी बढ़ रही हैं। और यह किसी एक की नहीं बल्कि हर उम्र के व्यक्ति की समस्या बन गई है। खासकर अगर हम कफ और फ्लू की बात करें तो इनका शिकार होना बहुत आम बात है, लेकिन इन्हें ठीक करना उतना ही मुश्किल। इस दौरान सर्दी-खांसी और फ्लू के लक्षणों में गले में खराश, नाक बहना, हल्का बुखार और शरीर में दर्द जैसी कई परेशानियां दिखती हैं। ये सब मिलकर हमारी रोजमर्रा की जिंदगी और शरीर को धीमा कर देते हैं।
लेकिन घबराइए आपको घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको इस लेख में 3 ऐसी असरदार रेमेडी के बारे में बताने वाले हैं जिनका इस्तेमाल आपके कफ और फूल को ठीक करने में फायेदमदं साबित हो सकता है। इसके अलावा यह आपके शरीर को हल्दी भी रखेंगे और अन्य बीमारियों को भी होने से बचाएंगे। तो फिर देर किस बात की है? आइए तुरंत इन नुस्खों के बारे में जानें और आजमाएं। ताकि आप भी ठीक रहें और आपके परिवार वाले भी।
अगर आप नॉनवेज खाते हैं तो सर्दियों में खुद को व परिवार को बीमारियों से दूर रखने का सबसे अच्छा तरीका है चिकन सूप पानी। यह शरीर में गर्माहट और ताकत दोनों ही भर देता है। यह सिर्फ एक स्वादिष्ट व्यंजन नहीं है, बल्कि यह फ्लू और सर्दी में बीमारियों को दूर रखने का काम करता है। पुराने समय से दादी-नानी इसे बनाने की सलाह देती आई हैं।
क्योंकि इसे बनाने के लिए कई तरह की सब्जियां भी इस्तेमाल की जाती है जो यह और भी ज्यादा पोषक तत्वों से भरपूर हो जाता है। आजकल आपको मार्केट से चिकन सूप मिल जाएंगे लेकिन आप चाहें तो घर पर बना सकते हैं। जब भी गर्मी सर्दी महसूस हो, इसे पी लें। आइए आपको इसके फायदों के बारे में बताएं।
शहद एक ऐसी औषधि है जो हजारों सालों से कई बीमारियों को ठीक करने, खासकर सर्दी-खांसी को ठीक करने में फायदेमंद है। शहद खांसी को दबाने में बहुत असरदार है। आपने देखा होगा की सूखी खांसी में अगर शहद खाया जाए तो गले की खराश कम हो जाती है, जिसका कारण है यह गले के पिछले हिस्से पर एक परत बना देता है, जिससे गले की जलन और खांसीदोनों शांत हो जाते हैं।
आपको बता दें कि शहद में नेचुरल एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं, जो इंफेक्शन को फैलाने वाले कीटाणुओं से लड़ने में मदद करते हैं। साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करते हैं। क्योंकि शहद बहुत ही ज्यादा लाभकारी है, इसलिए आप इसे रोज रात को सोने से पहले खाना शुरु कर दें।
नमक के पानी का गरारा करने के फायदेकई सारे हैं। इस पानी से गरारा करने के लिए इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह एक ऑस्मोटिक क्रिया (Osmotic Action) होती है। जब आप गरारा करते हैं तो यह गले के टिशू से एक्स्ट्रा पानी को खींच लेता है, जिससे सूजन और दर्द में कमी आती है। इसके अलावा नमक का पानी गले की खराश को कम करने, दर्द से राहत दिलाने, इंफेक्शन को कम करने और जल्दी कप होने से रोकने में मदद करता है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
एच3एन2 एक प्रकार का इन्फ्लूएंजा वायरस है, जिसके कारण फ्लू होता है और यह मनुष्य व जानवर दोनों को ही प्रभावित कर सकता है। यह एक संक्रामक बीमारी है, जो एक व्यक्ति से दूसरे में तेजी से फैल सकती है।
शरीर में 3 तरह के प्रकृति दोष होते हैं- वात दोष, पित्त दोष और कफ दो।
अगर फेफड़ों में कफ जमा है, तो इस स्थिति में सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। खांसी के साथ बलगम निकलता है। साथ ही, घरघराहट की आवाज भी आ सकती है।
छाती में कफ जमने पर आप कुछ घरेलू उपाय आजमा सकते हैं, जैसे भाप लेना, गर्म पानी पीना, और नमक के पानी से गरारे करना।