हरसिंगार के फूलों से रूकेगा हेयर फॉल, इस तरह घर पर बनाएं हर्बल हेयर ऑयल और शैम्पू

Hair Fall Rokne Ke Liye Herbal Shampoo: अगर आपको बार-बार हेयर फॉल की समस्या होती है तो आप इन नन्हें खूश्बूदार फूलों से तैयार स्पेशल शैम्पू और तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : October 1, 2024 4:06 PM IST

Harsingar Flower For Hair Fall Prevention: हेयर फॉल या बालों का झड़ना एक ऐसी हेयर प्रॉब्लम है जो अब किसी को भी और किसी भी उम्र में हो सकती है। हेल्दी डाइट और हेल्दी लाइफ हैबिट्स की कमी के कारण जहां बालों की हेल्थ पर बुरा प्रभाव पड़ता है। वहीं, बहुत-से लोग जिन हेयर केयर प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं उनमें मौजूद केमिकल्स (Chemicals in hair care products) की वजह से भी बालों को नुकसान पहुंच सकता है और बाल कमजोर होकर टूटने (brittle hair) लगते हैं। हेयर फॉल की समस्या से अगर आप भी परेशान हैं और आप इस परेशानी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप पारिजात या हरसिंगार के फूलों (Harsingar ke phool) का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, इन फूलों से तैयार कुछ नुस्खों से आपके बालों की समस्याएं कम हो सकती हैं और बालों में नयी जान भी आ सकती है। आइए जानें किस तरह बालों की हेल्थ सुधारने के लिए हरसिंगार के फूलों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

बालों के लिए नेचुरल टॉनिक है हरसिंगार के फूल

हरसिंगार के छोटे-छोटे सफेद फूल रात को ही खिलते हैं। इन फूलों में और हरसिंगार के पेड़ की पत्तियों (Harsingar ke patte) में एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी इन्फ्लेमेटरी तत्व पाए जाते हैं। यह फूल अपने औषधीय गुणों की वजह से कई अन्य बीमारियों के इलाज में तो मददगार पाया ही गया है साथ ही यह हेयर प्रॉब्लम्स से राहत दिलाने में भी असरदार है। हरसिंगार के फूल बालों के कमजोर होकर टूटने, बालों में डैंड्रफ को कम करने और हेयर फॉल जैसी समस्याओं को भी कम करते हैं।

हरसिंगार के फूलों से बनाएं हर्बल शैम्पू

100-150 मिली नारियल का तेल उबलने के लिए रखें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसे आंच से उतार लें।

तेल जब थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसमें 2 कागजी नींबू  का रस (Key Lemon Juice) निचोड़कर मिलाएं।

फिर, इस मिश्रण को दोबारा गर्म करने के लिए रखें।

अब जब तेल पक जाए तो आंच बंद करें और इसमें हरसिंगार के फूलों का पेस्ट या फूलों का रस मिला लें।

फिर, बादाम के तेल (2 चम्मच की मात्रा में) इस मिश्रण में मिलाएं। सभी चीजों को ढंककर थोड़ी देर के लिए रख दें।

जब तेल ठंडा हो जाए तो उसे छान लें।

ऐसे करें इस्तेमाल

पहला तरीका

इस तेल को आप सिर और बालों की मसाज करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। जब भी बालों को शैम्पू करना हो तो पहले इस तेल से हेड मसाज करें और फिर 2 घंटें बाद शैम्पू कर लें।

दूसरा तरीका

इसी तरह किसी माइल्ड शैम्पू में आप हरसिंगार और नारियल के तेल का यह मिश्रण 50-50 प्रतिशत की मात्रा में मिक्स कर सकते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source