पेट की गैस और कब्ज का रामबाण इलाज है सौंफ, रोजाना इन 4 तरीकों से करें सेवन

Fennel Seeds For Constipation: कब्ज की समस्या में सौंफ का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए, जानते हैं सेवन करने के तरीके।

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : December 5, 2023 12:34 PM IST

Fennel Seeds For Constipation: गलत खानपान और खराब जीवन शैली के कारण कब्ज की समस्या लोगों में काफी आम हो गई है। इसकी वजह से ज्यादातर लोग सुबह पेट साफ न होने और गैस की समस्या से परेशान रहते हैं। वैसे तो बाजार में कब्ज के इलाज के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स और दवाइयां उपलब्ध हैं। लेकिन इनका असर सिर्फ तब तक रहता है, जब तक आप इनका सेवन करते रहें। वहीं, इनका ज्यादा सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। ऐसे में, आप चाहें तो कब्ज से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे आजमा सकते हैं। इन्हीं नुस्खों में सौंफ भी शामिल है। जी हां, सौंफ पाचन के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके सेवन से कब्ज से छुटकारा मिलता है और पेट खुलकर साफ होता है। साथ ही, गैस, अपच, ब्लोटिंग और एसिडिटी जैसी समस्याओं से भी राहत मिल सकती है। अगर आप भी कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो सौंफ को कई तरीकों से डाइट में शामिल कर सकते हैं। तो आइए, जानते हैं कब्ज से छुटकारा पाने के लिए सौंफ का सेवन किन तरीकों से किया जा सकता है?

सौंफ की चाय

सौंफ की चाय पीने से कब्ज की समस्या दूर होती है। साथ ही, गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी जैसी पाचन संबंधी समस्याओं में भी लाभ होता है। इस चाय को बनाने के लिए आप पैन में एक कप पानी गर्म कर लें। फिर इसमें एक चम्मच सौंफ डालकर उबाल लें। जब यह उबाल जाए, तो इसे छानकर और इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर इसका सेवन करें। आप भोजन करने के के बाद दिन में दो बार इस चाय का सेवन कर सकते हैं।

सौंफ का चूर्ण

कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप सौंफ के चूर्ण का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए सौंफ और मिश्री को बराबर मात्रा में लेकर चूर्ण तैयार कर लें। रोजाना रात को सोने से पहले एक चम्मच इस चूर्ण का सेवन गुनगुने पानी के साथ करें। इससे पाचन दुरुस्त होगा और सुबह पेट आसानी से साफ हो जाएगा।

सौंफ वाला दूध

कब्ज की समस्या दूर करने के लिए आप सौंफ वाले दूध का सेवन भी कर सकते हैं। इसके लिए एक गिलास गर्म दूध लें। इसमें आधा चम्मच सौंफ का पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इसे हल्का गुनगुना करके पिएं। नियमित रूप से रात को सोने से पहले इस दूध का सेवन करने से पाचन में सुधार होगा और कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

भुनी हुई सौंफ

अधिकतर लोग खाना खाने के बाद माउथ फ्रेशनर के रूप में सौंफ का सेवन करते हैं। इसे खाने से मुंह की बदबू से छुटकारा मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाना खाने के बाद सौंफ का सेवन करने से पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है? जी हां, इसके सेवन से पेट की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। अगर आपको अक्सर कब्ज की शिकायत रहती है, तो भोजन करने के बाद एक चम्मच भुनी हुई सौंफ को चबाकर खा लें। इससे भोजन ठीक से पचता है और कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.