Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Home Remedies For Hair : सर्दियों में बालों को पड़ती है एक्स्ट्रा केयर की ज़रूरत, हेयर केयर के लिए बेसन का यूं कर सकते हैं इस्तेमाल

बेसन स्किन केयर और हेयर केयर का भी एक कारगर तरीका माना जाता है। यहां पढ़ें किस तरह बेसन सर्दियों की कॉमन हेयर प्रॉब्लम्स में काम आ सकता है।  (Home Remedies For Hair )

Home Remedies For Hair : सर्दियों में बालों को पड़ती है एक्स्ट्रा केयर की ज़रूरत, हेयर केयर के लिए बेसन का यूं कर सकते हैं इस्तेमाल

Written by Sadhna Tiwari |Updated : November 18, 2021 8:01 AM IST

Home Remedies For Hair : बेसन या चने का आटा (Gram Flour) उन चीजों में से है जिनका प्रयोग स्किन केयर के लिए लम्बे समय से महिलाएं करती रही हैं। बेसन-हल्दी का स्क्रब हो या दही-बेसन का लेप,त्वचा की समस्याओं से राहत पाने के लिए इन नुस्खों का इस्तेमाल किया जाता रहा है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि बालों और स्कैल्प से जुड़ी कई समस्याओं से राहत पाने के लिए भी बेसन काम आ सकता है।

बेसन (Besan) का प्रयोग हमारे किचन्स में काफी अधिक होता है। विभिन्न प्रकार के पकौड़े, ढोकला, परांठे और टिक्कियों में बेसन का इस्तेमाल किया जाता है। बेसन से बने खाद्य पदार्थों को जहां उनके स्वाद के लिए पसंद किया जाता है। वहीं, बेसन में पाए जाने वाले पोषक तत्व स्वास्थ्य के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। इसके साथ ही बेसन स्किन केयर और हेयर केयर का भी एक कारगर तरीका माना जाता है। यहां पढ़ें किस तरह बेसन सर्दियों की कॉमन हेयर प्रॉब्लम्स में काम आ सकता है।  (Ways to use besan for healthy hair in winters in hindi.)

डैंड्रफ

रूसी या डैंड्रफ (Dandruff) की समस्या सर्दियों में होनेवाली स्कैल्प से जुड़ी एक गम्भीर लेकिन कॉमन प्रॉब्लम (Common hair problems in winters) है। कुछ लोगों को सर्दियों के मौसम में हर साल बालों में रूसी की समस्या होती है। यहां पढ़ें डैंड्रफ की समस्या से राहत पाने के लिए बेसन का प्रयोग कैसे किया जा सकता है।

Also Read

More News

 इस्तेमाल का तरीका

  • एक कटोरी दही लें।
  • इसमें 4-5 चम्मच बेसन मिलाएं। फिर दोनों चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें।
  • ज़रूरत के अनुसार इस मिश्रण में थोड़ा-सा पानी भी मिला सकते हैं।
  • इस मिश्रण को सिर की त्वचा पर अच्छी तरह लगाएं।
  • 30 मिनट बाद बालों और स्कैल्प को अच्छी तरह सादे पानी से साफ करें।
  • इसके बाद किसी माइल्ड शैम्पू से बालों की सफाई करें।

ड्राई और अनमैनेजेबल बालों की समस्या

सर्दियों में बालों और त्वचा को अतिरिक्त नमी की ज़रूरत पड़ सकती है। ऐसे में जब बालों को पर्याप्त मात्रा में नमी और पोषण नहीं मिल पाता तो बालों की ड्राईनेस बढ़ सकती है। जिससे बाल कमज़ोर होकर टूट भी सकते हैं। साथ ही ड्राईनेस की वजह से बालों को मैनेज कर पाने में भी दिक्कतें आ सकती हैं। इस समस्या में कई लड़कियां बेसन से बना हेयर पैक भी लगाती हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

बेसन हेयर पैक बनाने का तरीका

  • समान मात्रा में जैतून का तेल यानि ऑलिव ऑयल (Olive Oil) और बादाम का तेल लेकर मिक्स करें। अब इस मिश्रण में आधी कटोरी बेसन मिलाएं और अच्छी तरह फेंटकर पेस्ट तैयार करें।
  • इसमें अपनी पसंद के अनुसार एक अंडा (Egg) भी मिला सकते हैं।
  • चिपचिपे (sticky hair) और ऑइली बालों के लिए हेयर मास्क में दही (dahi) भी मिलाया जा सकता है।
  • अब इस मिश्रण को अपने बालों और सिर की त्वचा (scalp) पर अप्लाई करें।
  • 30-40 मिनट तक बालों में इसे लगा रहने दें और फिर सादे पानी से बाल धो लें।

(डिस्क्लेमर:इस लेख में दी गयी हेयर केयर और घरेलू नुस्खों से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। किसी भी नुस्खे को आज़माने या किसी स्वास्थ्य समस्या के इलाज से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया किसी विशेषज्ञ का परामर्श ज़रूर लें।)