Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

पेट में गैस और ब्लोटिंग से राहत दिला सकती है अजवाइन, इन 3 तरीकों से करें सेवन

Ajwain For Gas And Bloating: गैस और ब्लोटिंग की समस्या में अजवाइन का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

पेट में गैस और ब्लोटिंग से राहत दिला सकती है अजवाइन, इन 3 तरीकों से करें सेवन

Written by priya mishra |Published : June 24, 2025 3:55 PM IST

Ajwain For Stomach Gas: अजवाइन एक ऐसा मसाला है, जो हर भारतीय घर में मौजूद होता है। यह न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। आमतौर पर, अजवाइन का इस्तेमाल खाने में तड़का लगाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अजवाइन हमारे पाचन स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। दरअसल, इसमें थायमोल नामक यौगिक पाया जाता है, जो गैस्ट्रिक रस के उत्पादन को बढ़ाने में भी मदद करता है। इसके अलावा, इसमें एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। अजवाइन का सेवन करने से पेट में गैस, ब्लोटिंग और दर्द की समस्या से तुरंत राहत मिल सकता है। साथ ही, यह कब्ज और एसिडिटी से छुटकारा दिलाने में भी प्रभावी होती है। तो आइए, आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ रितु चड्ढा से जानते हैं कि पेट में गैस और ब्लोटिंग की समस्या में अजवाइन का सेवन कैसे करें -

अजवाइन के बीज चबाकर खाएं

पेट में गैस और ब्लोटिंग की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप अजवाइन के बीज चबाकर खा सकते हैं। इससे पेट की गैस आसानी से बाहर निकल जाएगी और पेट दर्द से भी राहत मिलेगी। इसके लिए एक चम्मच अजवाइन को मुंह में रखकर अच्छी तरह से चबाएं। रोजाना सुबह खाली पेट अजवाइन का सेवन करने से पाचन क्रिया बेहतर हो सकती है।

अजवाइन की चाय

अगर आपके पेट में गैस हो रही है, तो आप अजवाइन की चाय का सेवन भी कर सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन डालकर अच्छी तरह उबाल लें। जब पानी आधा रह जाए, तो इसे छानकर पी लें। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा शहद भी मिला सकते हैं। इससे आपको गैस और ब्लोटिंग की समस्या से जल्द राहत मिल सकती है।

Also Read

More News

अजवाइन और हींग

अजवाइन को हींग के साथ मिलाकर खाने से गैस और ब्लोटिंग की परेशानी को दूर किया जा सकता है। इसके लिए आप एक चम्मच अजवाइन में चुटकी भर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। रोजाना सुबह-शाम खाने के बाद इसका सेवन करें। इससे पाचन बेहतर होगा और गैस और ब्लोटिंग की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।