दादी-नानी के घुटनों के दर्द को मिनटों में दूर करेगा आक का पत्ता, बस घर पर इस तरह बांध से इसकी पट्टी

Aak ka patta For Joint Pain  : आक के पत्तों का प्रयोग करने से जोड़ों में होने वाले दर्द से तुरंत आराम मिल सकता है। यह घुटनों के दर्द से आराम दिला सकता है। आइए जानते हैं आक के पत्तों के फायदे क्या हैं?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : March 14, 2024 9:44 AM IST

Aak ka patta For Joint Pain  : आक यानि मदार का पत्ता झाड़ियों में बहुत ही आसानी से मिल जाता है। इस पत्ते को कई लोग जहर भी मानते हैं, लेकिन आयुर्वेद में इसके पत्तों का प्रयोग कई तरह की समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। आक का पत्ता देखने में हल्का सा हरा और ऊपरी हिस्से पर हल्का सफेद दिखता (aak ka patta kaisa hota hai) है। इसकी मोटाई अन्य पत्तों की तुलना में थोड़ी ज्यादा होती है। इस पत्ते को तोड़ने पर दूध निकलता है। अगर आपकी दादी-नानी जोड़ों और घुटनों के दर्द से परेशान हैं, तो इस आप आक के पत्तों का प्रयोग करके उनके दर्द को मिनटों में दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं घुटनों और जोड़ों के दर्द को दूर करने के लिए कैसे प्रयोग करें आक का पत्ता?

घुटनों के दर्द के लिए आक के पत्तों का कैसे करें इस्तेमाल?

आवश्यक सामग्री

आक का पत्ता - 2 से 3

सरसों का तेल - 1 चम्मच

हल्दी - आधा चम्मच

सूती कपड़ा - 1

विधि

सबसे पहले आक के पत्तों को तवे पर उल्टा रखकर इसे गर्म कर लें। इसके बाद इस पत्ते में थोड़ा सा सरसों का तेल और हल्दी का पाउडर लगा लें। अब इस पत्ते को घुटने या फिर जोड़ों के दर्द से प्रभावित हिस्से पर लगाएं। अब इसे एक सूती कपड़े की मदद से अच्छी तरह से बांध लें। ध्यान रखें कि पत्ता हल्का सा गर्म होना चाहिए।

इसे करीब 15 से 30 मिनट या फिर आप रातभर के लिए छोड़ सकते हैं। इससे दर्द, सूजन और लालिमा से आराम मिल सकता है।

आक के पत्तों का पानी भी कर सकते हैं इस्तेमाल

जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए आप आक के पत्तों के पानी का भी प्रयोग कर सकते हैं। इसका प्रयोग करने के लिए एक बर्तन में पानी और आक के कुछ पत्तों को डालकर उबाल लें। इसके बाद इस पानी की मदद से पैरों की कुछ देर तक सिंकाई करें। इससे दर्द और सूजन से तुरंत आराम मिल सकता है।

आक का पत्ता जोड़ों के दर्द से तुरंत आराम दिला सकता है। इसका प्रयोग आप निम्न तरीके से कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी स्थिति काफी गंभीर हो रही है, तो ऐसे में एक बार एक्सपर्ट की मदद लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source