
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : February 17, 2025 2:57 PM IST
How To Remove Cholesterol Deposits Around Eyes: आपने अक्सर नोटिस किया होगा कि कुछ लोगों की आंखों के आसपास हल्के पीले रंग के चकत्ते दिखाई देते हैं। दरअसल, ऐसा शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने के कारण हो सकता है। जब चेहरे पर कोलेस्ट्रॉल जमा हो जाता है, तो आंखों के आसपास इस तरह के चकत्ते या धब्बे दिखाई देते हैं। मेडिकल भाषा में इस स्थिति को जैन्थेलास्मा (Xanthelasma) कहा जाता है। आमतौर पर, ये धब्बे जमा हानिकारक और दर्द रहित होते हैं। लेकिन ये आपके चेहरे की खूबसूरती को प्रभावित कर सकते हैं। आंखों पर कोलेस्ट्रॉल के दाग से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं (Cholesterol Ke Daag Kaise Hataye)। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आंखों के आसपास जमा कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकते हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
आंखों के आसपास जमा कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आप केले के छिलके का प्रयोग कर सकते हैं। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंजाइम मौजूद होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल के जमाव को हटाने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए केले के छिलके को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और आंखों के नीचे रगड़ें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे धीरे-धीरे ये धब्बे गायब हो जाएंगे।
सेब का सिरका भी आंखों के नीचे जमा कोलेस्ट्रॉल को कम करने में प्रभावी हो सकता है। दरअसल, इसमें एसिडिक गुण होते हैं, जिससे यह कोलेस्ट्रॉल डिपॉजिट को हटाने में मदद कर सकता है। इसके लिए सेब के सिरके को पानी में मिलाकर घोल तैयार कर लें। अब रूई की मदद से इसे प्रभावित जगह पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। उसके बाद चेहरे को पानी से धो लें। 2-3 दिन लगातार ऐसा करने से दाग-धब्बे गायब हो जाएंगे।
लहसुन में कुछ ऐसे यौगिक होते हैं, जो आंखों के नीचे जमा कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आप लहसुन की एक कली को कुचलकर सीधे प्रभावित हिस्से पर लगाएं। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। लगातार कुछ दिन इस उपाय को करने से कोलेस्ट्रॉल के दाग गायब होने जाएंगे।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।