Skin Care Tips : घुटने, कोहनी, ज्वाइंट्स के भाग हो गए हैं काले, तो गोरा बनाएं इस तरह

घुटने, कोहनी की त्वचा मोटी होती है। यदि इनकी सफाई रेगुलर न की जाए, तो ये काले हो जाते हैं। ज्वॉइंट्स के कालेपन को दूर करने के लिए इन नुस्खों को अपनाकर देखें।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : August 26, 2019 2:17 PM IST

अक्सर लोग चेहरे की तो खूब साफ-सफाई पर ध्यान देते हैं, लेकिन शरीर के ज्वॉइंट्स को नजरअंदाज कर देते हैं। घुटने, कोहनी, उंगलियों के पोर्स पर किसी भी ज्यादा ध्यान नहीं जाता है। ये शरीर के कुछ ऐसे भाग हैं, जहां जल्दी कालापन नजर आने लगता है, क्योंकि इनकी त्वचा थोड़ी मोटी होती है। इनका नियमित साफ-सफाई ना करें, तो ये धीरे-धीरे काले हो जाते हैं। इन पर मैल जम जाता है। कालापन तब होता है, जब डेड स्किन सेल्स इकठ्ठी होती जाती हैं। इन हिस्सों को साफ (Blackness of joints) रखने के लिए जरूरी नहीं है कि आप किसी महंगे प्रोडक्ट या फिर लोशन का यूज करें। आप कुछ घरेलू टिप्स के जरिए भी इन भागों की त्वचा को साफ (Blackness of joints) कर सकती हैं। ज्वॉइंट्स के कालेपन (Blackness of joints) को दूर करने के लिए इन नुस्खों को अपनाकर देखें।

ज्वॉइंट्स के कालेपन को इन उपायों से करें दूर

बादाम और मिल्क स्क्रब

घुटने या कोहनी काले नजर आते हैं, तो मिनी स्कर्ट और हाफ स्लीव्स पहनने में शर्म और झिझक महसूस होती है। इन्हें साफ करने के लिए आप बादाम और मिल्क का स्क्रब यूज करें। इससे कालापन दूर होता है। दूध में फॉलिक एसिड होता है, जो स्किन को साफ करता है। बादाम त्वचा पर मौजूद डेड सेल्स को हटाता है। स्क्रब बनाने के लिए 5-6 बादाम को पानी में 3-4 घंटे के लिए भिगो दें। अब बादाम और दूध में ऑलिव ऑयल की कुछ बूंदें डालें। इसे मिक्सी में ग्राइंड कर लें। इस मिश्रण से घुटने, कोहनी और ज्वाइंस् पर थोड़ी देर रगड़ें। थोड़ी देर तक लगा रहने दें। जब यह सूख जाए तो गुनगुने पानी से धो लें। नियमित इस्तेमाल करेंगी तो डार्क स्किन साफ हो जाएगी।

कच्चा आलू

आलू में ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, इसलिए इससे ज्वॉइंट्स का कालापन आसानी से दूर हो सकता है। छिला हुआ कच्चा आलू लें। इसे कद्दूकस करें। कद्दूकस किए हुए आलू को निचोड़ लें ताकि रस निकल जाए। अब इस रस में आधा चम्मच नींबू का रस और आधा चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को प्रभावित हिस्सों पर लगाएं। 15 मिनट तक छोड़ दें। जब सूख जाए, तो ठंडे पानी से धो लें। सप्ताह में दो बार इसका यूज करेंगी, तो बेहतर रिजल्ट मिलेंगे।

बेसन और अंडा 

ज्वॉइंट्स की डार्कनेस कम करने के लिए अंडा और बेसन का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। अंडे का सफेद भाग लें। इसमें बेसन और शहद मिलाएं। इस मास्क को प्रभावित हिस्सों पर लगाएं। 15 मिनट तक ऐसे ही लगा छोड़ दें। समय पूरा होने के बाद इसे पानी से धो लें।

Facial Scrubbing : कब और कितनी बार करें स्क्रबिंग, जानें स्किन स्क्रबिंग का सही तरीका

काले अंडरआर्म्स को बेदाग बनाने के लिए, अपनाएं ये 7 ईजी स्टेप्स

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source