Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Ways To Reduce Belly Fat: कमर और पेट के आसपास जमा फैट अधिक जिद्दी माना जाता है क्योंकि शरीर के इस हिस्से का फैट आसानी से घटाया नहीं जा सकता है। बेली फैट जहां शरीर को बेडौल बना देता है वहीं, इससे कई प्रकार की बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। मोटापा और बढ़ी हुई तोंद या बेली फैट कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और अन्य लाइफस्टाइल रिलेटेड बीमारियों का रिस्क बढ़ा सकता है। इसीलिए, बेली फैट को कम करना स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। लेकिन, यह भी समझना आवश्यक है कि वजन धीरे-धीरे और सतत कोशिश करते रहने से ही कम हो सकता है। बेली फैट कम करने का एक आसान नुस्खा है आंवला। नियमित आंवले के सेवन को वेट लॉस और बेली फैट घटाने के लिहाज से कारगर माना गया है। (Ways To Reduce Belly Fat In Hindi)
आंवला आयुर्वेदिक महत्व वाला फल है जिसे इम्यूनिटी बूस्टर फूड के तौर पर भी जाना जाता है। इस फल में विटामिन सी (Vitamin C) की मात्रा बहुत अधिक होती है और साथ ही यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भी समृद्ध होता है। ये पोषक तत्व शरीर में जमा विषैले तत्वों को बाहर निकाल देता है जिससे शरीर को इंफेक्शन्स और बीमारियों से भी सुरक्षा मिलती है। आंवले में डाइटरी फाइबर भी पाया जाता है जो डायजेशन बढ़ाता है, मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है और पेट फूलने की समस्या भी कम कर सकता है। इससे, बेली फैट कम करने के लिहाज से मदद हो सकती है। यहां पढ़ें वेट लॉस के लिए आंवले के सेवन के तरीके-
(डिस्क्लेमर:इस लेख में दी गयी स्वास्थ्य समस्याओं और घरेलू नुस्खों से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। किसी भी नुस्खे को आज़माने या किसी स्वास्थ्य समस्या के इलाज से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया किसी विशेषज्ञ का परामर्श ज़रूर लें।)