जोड़ों में जमा यूरिक एसिड का खात्मा करेंगी किचन में रखी ये चीजें,  इस तरह करें इस्तेमाल

Uric Acid Level :  यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए आप कई तरह की चीजों का सेवन कर सकते हैं। आइए किचन में रखे हर्ब्स से यूरिक एसिड कंट्रोल करने का तरीका जानते हैं?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : August 17, 2023 3:32 PM IST

Uric Acid Level : ब्लड में यूरिक एसिड का स्तर बढने से जोड़ों के स्वास्थ्य प्रभावित होते हैं। अगर लंबे समय तक यूरिक एसिड की समस्या रही, तो इसकी वजह से जोड़ों में यूरिक एसिड का क्रिस्टल जमा हो सकता है। ऐसी स्थिति में ज्वाइंट्स में काफी सूजन, दर्द जैसी परेशानी हो सकती है। इस स्थिति को कम करने के लिए आपको अपने लाइफस्टाइल और खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। 

कुछ ऐसी चीजें हैं, जिसकी वजह से ब्लड में यूरिक एसिड का स्तर काफी ज्यादा बढ़ जाता है, जिसमें मछली, एल्कोहल, शराब का अधिक सेवन, मीट इत्यादि शामिल हैं। इन सभी चीजों में प्यूरीन होता है, जो यूरिक एसिड को बढ़ाने का कारण होती हैं। यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए आप किचन में रखी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप कुछ हर्ब्स का प्रयोग कर सकते हैं, जिससे यूरिक एसिड कंट्रोल होने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं जोड़ों में जमा यूरिक एसिड को कंट्रोल करने वाले हर्ब्स?

मेथी के बीज से यूरिक एसिड करें कंट्रोल

यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए मेथी के बीजों का प्रयोग कर सकते हैं। मेथी के बीजों में फाइबर और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है, जो यूरिक एसि़ड के स्तर को कंट्रोल कर सकता है। इसके लिए सबसे पहले 1 से 2 चम्मच मेथी का दाना लें, इसे पानी में भिगोकर कुछ समय के लिए रख दें। बाद में इसका सेवन करें। इससे यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। 

यूरिक एसिड कंट्रोल कर सकता है अलसी का बीज 

अलसी के सेवन से यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में काफी हदद तक मदद मिल सकती है। दरअसल, इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में मददगार साबित हो सकता है। साथ ही यह सूजन और दर्द से भी आराम दिलाने में काफी हद तक प्रभावी है।

अदरक और अजवाइन यूरिक एसिड करता है कंट्रोल

यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए अजवाइन और अदरक का मिश्रण हेल्दी हो सकता है। इसका प्रयोग करने के लिए 1 अदरक का टुकड़ा लें, इसे अच्छे से कद्दूकस करके पानी में उबाल लें। अब इसमें अजवाइन डालें और पानी को छानकर इसका सेवन करें। रोजाना खाली पेट इसका सेवन करने से यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। 

यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने के लिए किचन में रखी इन चीजों का प्रयोग कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी समस्या काफी ज्यादा बढ़ रही है तो ऐसी स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source