Home remedies for uric acid: यूरिक एसिड की समस्या मौजूदा समय में लगभग हर तीसरे-चौथे व्यक्ति में देखी जा रही है और कम उम्र के लोगों में भी यूरिक एसिड बनने और बढ़ने की परेशानी बहुत अधिक देखी जा रही है। यूरिक एसिड जब शरीर में अतिरिक्त मात्रा में बन जाता है तो इससे शरीर की सूजन बढ़ने लगती है। इससे जोड़ों का दर्द भी बढ़ जाता है। यूरिक एसिड की समस्या से आराम के घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल किया जा सकता है। यूरिक एसिड से आराम दिलाने वाला एक नुस्खा है लौकी का जूस पीना। ताजी लौकी का जूस (Lauki Juice Ke Fayde) पीने से ना केवल यूरिक एसिड की समस्या कम होती बल्कि इससे अन्य कई समस्याओं से भी राहत मिलती है।(Home remedies for uric acid in Hindi)
यूरिक एसिड में लौकी का सेवन कैसे कर सकते हैं? (Juice for uric acid in Hindi)
एक छोटी लौकी (Bottle Gourd) लें और छीलकर पानी से साफ करें।
अब लौकी को दो हिस्सों में काटें और उसके बीज निकाल लें। उसके बाद लौकी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
फिर, जूसर में आधा लीटर पानी के साथ लौकी के टुकड़ों को पीस लें।
फिर, इसे छान लें और तुरंत इसका सेवन करें
लौकी के जूस का अधिक फायदा पाने के लिए इसे सुबह खाली पेट पीएं।(how to consume lauki juice in uric acid)
लौकी का जूस पीने से होते हैं ये भी सेहत लाभ (Health benefits of Lauki juice in Hindi)
लो-कैलोरी फूड होने के कारण लौकी का सेवन करने से वेट लॉस (weight loss foods) में मदद होती है।
हाई ब्लड शुगर लेवल की समस्या से परेशान लोगों को लौकी के जूस पीने से (Home remedy for blood sugar level control) लाभ होता है।
डाइटरी फाइबर से भरपूर होने के कारण लौकी का जूस पीने से डाइजेस्टिव सिस्टम को काम करने में मदद होती है। इससे एसिडिटी, कॉन्स्टिपेशन और पेट की फूलने (bloating) की समस्याएं कम होती हैं।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गयीं सभी जानकारियां और घरेलू नुस्खे सूचनात्मक उद्देश्य से लिखे गये है।यूरिक एसिड की समस्या से राहत पाने के लिए लोग इन्हें घरेलू उपायों के तौर पर इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर से सम्पर्क करें। यूरिक एसिड की समस्या के मूल कारणों और उसकी गम्भीरता के आधार पर इन घरेलू उपायों का प्रयोग बिना डॉक्टरी परामर्श के ना करें।)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.