फास्टिंग शुगर रखना है अंडर कंट्रोल तो रात में खाएं एक चम्मच यह काली चीज, बीपी लेवल भी होगा कम

फास्टिंग ब्लड शुगर का हाई होना डायबिटीज से जुड़ी परेशानियां बढ़ा सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 17, 2024 12:57 PM IST

Fasting Sugar Control Tips: अलसी के बीज या फ्लैक्सीड्स खाने का चलन बीते कुछ समय में खूब बढ़ा है। लोग एक हेल्दी स्नैक के तौर पर भूने हुए फ्लैक्सीड्स खाते हैं। मिड-मॉर्निंग स्नैक्स और सलाद की सीजनिंग के लिए भी फ्लैक्सीड्स काफी पसंद किए जाते हैं। वहीं, डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फ्लैक्सीड्स का सेवन बहुत लाभकारी माना जाता है। डायबिटीज में लोगों को अपनी डाइट का ख्याल रखना बढ़ता है। क्योंकि वो जिन चीजों का भी सेवन करते हैं उससे उनका ब्लड शुगर लेवल बढ़ता या घटता है।

डायबिटीज मरीजों का ब्लड शुगर लेवल सुबह उठने के बाद अगर हाई हो तो यह नुकसानदायक साबित हो सकता है। अगर आपका फास्टिंग शुगर लेवल भी बहुत हाई होता है तो आप फ्लैक्सीड्स का सेवन कर सकते हैं। आइए जानें डायबिटीज में फ्लैक्सीड्स या अलसी के बीजों के सेवन के तरीके। (Home remedies for blood sugar control in hindi)

डायबिटीज कंट्रोल के लिए इस तरह खाएं अलसी (How to consume falxseeds in diabetes)

पहला तरीका

एक कटोरी अलसी के बीज (Alsi ke beej) धीमी आंच पर भून लें।

फिर इन बीजों को पीसकर उनका पाउडर बना लें।

रात में सोने से पहले 2 चम्मच अलसी का पाउडर गुनगुने पानी में घोलकर पीएं।

दूसरा तरीका

एक चम्मच अलसी के बीज पानी में भिगोकर रातभर के लिए रख दें।

सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन करें।

डायबिटीज में अलसी  के बीज खाने के फायदे ( Health benefits of consuming flaxseeds in diabetes)

डाइजेशन सुधरता है

अलसी के बीजों में डाइटरी फाइबर पाया जाता है जो पाचन शक्ति बढ़ाता है और पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं कम करता है। इसी तरह अलसी में पाया जाने वाला फाइबर सोल्युबल होने के कारण वह कार्ब्स को पचाने और उसके उपयोग में भी शरीर की मदद करता है। इस तरह ब्लड में ग्लूकोज धीमी गति से घुलताहै और शुगर रीडिंग्स अचानक से बहुत हाई नहीं दिखतीं।

हार्ट डिजिज का रिस्क होता है कम

हाई ब्लड शुगर लेवल का एक बड़ा नुकसान हार्ट हेल्थ पर पड़ने वाला इसका असर है। हार्ट डिजिजेज का रिस्क डायबिटीज मेंअधिक होता है। लेकिन, अलसी का सेवन करने से हृदय रोगों का यह रिस्क कम किया जा सकता है।

इम्यूनिटी बढ़ती है

फ्लैक्सीड्स में  लिगनेन नाम का एक एंटीऑक्सीडेंट भी होता है जो शरीर में इंफ्लेमेशन कम करता है। यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करता है। अलसी का बीज डाइट में शामिल करने से आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जिससे मौसमी बीमारियों और संक्रमण से सुरक्षित रहने में मदद होती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source