
Also Read
Blood Sugar Controlling Natural Remedies: हाई ब्लड शुगर लेवल डायबिटीज के मरीजों की मुश्किलें बढ़ा सकता है क्योंकि, खून में ग्लूकोज का लेवल बढ़ते ही यह शरीर को अंदर से डैमेज करना शुरू कर देता है। बता दें कि डायबिटीज के मरीजों नर्व डैमेज (Nerve Damage), आंखों को नुकसान, किडनी और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का रिस्क भी अधिक होता है। अगर लम्बे समय तक ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित रहता है तो इससे ना केवल ऑर्गन्स डैमेज का खतरा बढ़ जाता है बल्कि, इससे आपको रोजमर्रा का सामान्य जीवन जीने में भी दिक्कतें आ सकती हैं।
बढ़े हुए ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने के लिए (ways to manage blood sugar level) जहां नियमित एक्सराइज और सही डाइट की मदद ली जाती है वहीं, लोगों को कुछ एंटी-डायबिटीक फूड्स और घरेलू नुस्खों की भी मदद लेनी पड़ सकती है। ऐसा ही एक एंटी-डायबिटिक फूड (Anti-diabetic food) है मेथी जिसका सेवन करने से आपको अपना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में सहायता हो सकती है। इसके अलावा मेथी को डाइट में शामिल करने से आपको मोटापा, इनडाइजेशन (Indigestion) और अन्य कुछ ऐसी हेल्थ प्रॉब्लम्स से भी आराम मिल सकता है जो डायबिटीज को गम्भीर बनाने का काम करती हैं। यहां पढ़ें डायबिटीज में मेथी के सेवन के तरीके और उससे होने वाले अन्य फायदों के बारे में।
सुबह खाली पेट मेथी का पानी पीने सेडायबिटीज मैनेजमेंट में काफी मदद हो सकती है। मेथी का पानी शरीर को अंदर से साफ करने या बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करता है। वहीं,मेथी का पानी पीने से शरीर में इंसुलिन रिस्पॉन्स में भी सुधार होता है। डायबिटीज के मरीज अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार, रोजाना मेथी का पानी पी सकते हैं।
मेथी के बीजों को अंकुरित होने के बाद उसका सेवन करना भी डायबिटीज में मेथी के इस्तेमाल का एक अच्छा तरीका है। मेथी को रातभर भिगोकर अगले दिन उसे कपड़े में बांध दें। फिर, 1-2 दिनों बाद जब मेथी अंकुरित हो जाए तो मेथी का सेवन करें।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।