शुगर कंट्रोल करने के लिए रोज खाएं इस लकड़ी जैसी चीज का पाउडर, वजन भी होगा तेजी से कम

रोजमर्रा की डाइट में दालचीनी को शामिल करने से डायबिटीज मरीजों को बहुत अधिक फर्क दिखायी दे सकता है। यहां पढ़ें दालचीनी का सेवन करने के तरीके और दालचीनी के सेवन के फायदों के बारे में।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 14, 2023 4:35 PM IST

Blood Sugar level Controlling Remedy:  डायबिटीज के साथ जिंदगी जीना आसान नहीं होता। खून में जब ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाती है तो इससे डायबिटीज के मरीजों के लिए कई तरह की कॉम्प्लिकेशन्स का रिस्क बढ़ जाता है। शुगर लेवल से शरीर के महत्वपूर्ण अंगों जैसे लीवर, किडनी, आंखों और मसल्स को नुकसान पहुंचता है। जिससे अंधेपन, किडनी फेलियर और  कमजोरी जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।  इसीलिए डायबिटीज के मरीजों को बहुत सावधानी बरतने की जरूरत पड़ती है। शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए डायबिटिक्स को अपनी डाइट पर खास ध्यान देना चाहिए। उन्हें ऐसे फूड्स का सेवन करना चाहिए जो रक्त में शुगर के लेवल को तेजी से बढ़ने से रोक सकें। दालचीनी भी ऐसी ही एक चीज है जो शुगर लेवल को कंट्रोल करने में कारगर है। रोजमर्रा की डाइट में दालचीनी को शामिल करने से डायबिटीज मरीजों को बहुत अधिक फर्क दिखायी दे सकता है। यहां पढ़ें दालचीनी का सेवन करने के तरीके और दालचीनी के सेवन के फायदों के बारे में। (Cinnamon for diabetes control in Hindi)

डायबिटीज में दालचीनी का सेवन कितना फायदेमंद है? (Is cinnamon helpful in diabetes control)

दुनियाभर में डायबिटीज के मरीजों के लिए दालचीनी के सेवन के प्रभावों पर स्टडीज और रिसर्च किए जा रहे हैं। दालचीनी सेल्स में ग्लूकोज ट्रांसपोर्टेशन को बढ़ा सकती है।

  • इससे इंसुलिन सेंसिटिविटी(insulin sensitivity) बढ़ती है और शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद होती है।
  • दालचीनी का सेवन ग्लाइसेमिक कंट्रोल को भी सुधारता है और इसका असर आपके ग्लूकोज के स्तर पर देखा जा सकता है।

डायबिटीज मरीजों को दालचीनी का सेवन कब करना चाहिए

खाना खाने के बाद आप दालचीनी की चाय (dalchini ki chai) पी सकते हैं। इसी तरह सुबह खाली पेट आप दालचीनी का पानी (cinnamon water) या दालचीनी की चाय का सेवन कर सकते हैं।

ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए डायबिटीज का सेवन कैसे करना चाहिए ? (ways to consume cinnamon for sugar control)

दालचीनी की गोली बनाएं

गुड़-अदरक (Jaggery and ginger) और दालचीनी को मिक्स करके छोटी-छोटी गोलियां बना लें। खाना खाने के बाद एक गोली खा सकते हैं। गुड़ खाना पचाने में मदद करेगा, अदरक पेट की परेशानियों को दूर रखेगा और दालचीनी शुगर लेवल स्पाइक होने से बचाएगा।

दालचीनी की चाय पीएं

एक कप पानी के साथ दालचीनी के 2 टुकड़ें उबालें और फिर इसे ठंडा करें। फिर इस मिश्रण में नींबू का रस मिलाकर पीएं।

खाने में ऊपर से छिड़कें दालचीनी का पाउडर

इसी तरह चाय और कॉफी बनाते समय उसमें दालचीनी का पाउडर मिलाएं। अपने नाश्ते में पराठे, टोस्ट और सैंडवीच पर दालचीनी का पाउडर छिड़कें और खाएं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source