Advertisement

आंखों से पानी बहना हो सकता है इंफेक्शन का लक्षण, आराम के लिए आजमाएं ये 2 घरेलू उपाय

आंखों से लगातार पानी बहना किसी गम्भीर समस्या का संकेत हो सकता है। इसीलिए, जब ऐसा हो तो डॉक्टर से सम्पर्क जरूर करना चाहिए।

Written By Sadhna Tiwari
Updated : July 23, 2022 7:01 AM IST

Home Remedies For Watery Eyes: रोने के अलावा भी कभी-कभार आंखों से पानी आता है। आंखों से पानी बहना एक साधारण सी समस्या मानी जाती है जो आमतौर पर एलर्जी होने या सर्दी-खांसी होने पर दिखायी देती है। हालांकि, यह समस्या कुछ समय में ठीक हो जाती है। लेकिन, कई बार लम्बे समय या बहुत दिनों तक आंखों से लगातार पानी बहता रहता है। यह किसी गम्भीर समस्या का संकेत हो सकती है और इसीलिए, जब ऐसा हो तो डॉक्टर से सम्पर्क जरूर करना चाहिए। (causes of  Watery Eyes) आमतौर पर आंखों से पानी आने के कई कारण हो सकते हैं-

  • आंखों से जुड़ी एलर्जी
  • कंजक्टिवाइटिस (Conjunctivitis)
  • बरसात के पानी के सम्पर्क में आने से होने वाली समस्याएं
  • कॉन्टैक्ट लैंस का इस्तेमाल
  • बैक्टीरिया या वायरल बैक्टेरिया
  • पिंक आई (Pink Eye) की समस्या

आंखों से पानी बहने की समस्या के घरेलू इलाज )Home Remedies For Watery Eyes In Hindi)

आंखों से पानी आने की समस्या से राहत के लिए कुछ घरेलू नुस्खों की भी मदद ली जा सकती है। ऐसे ही कुछ आसान घरेलू उपाय हैं ये, जिन्हें कुछ दिनों तक आजमाने से आंख से पानी बहने की समस्यासे आराम मिल सकता है।

Advertisement

बर्फ से सेंक करें

आंखों से पानी बहने की समस्या से आराम पाने के लिए कोल्ड पैक (Cold Pack) लगा सकते हैं या बर्फ से सेंक सकते हैं। बर्फ लगाने से जहां आंखों को जलन से राहत मिलती है वहीं, इससे आंखों से पानी बहने की समस्या (watery eyes) भी कम होती है।

ऐसे करें बर्फ से आंखों की सिकाई

  • एक साफ रूमाल या कॉटन के साफ कपड़े का एक टुकड़ा लें।
  • अब एक आईस क्यूब (Ice Cubes) या बर्फ के टुकड़े इस कपड़े में बांधें।
  • फिर, इस पोटली को आंखों पर रखें और 10-20 सेंकेंड बाद उसे हटा दें। फिर, पोटली रखें और हटाएं।
  • अपनी सुविधा के अनुसार कुछ मिनटों तक यह प्रक्रिया दोहराएं।

ठंडी टी बैग

  • चाय बनाने के बाद टी बैग्स को पानी से धोएं और कुछ देर उन्हें ठंडा होने के लिए एक तरफ रखें।
  • फिर, इन टी-बैग्स(Tea Bags) को अपनी आंखों पर रखें।
  • 5-10 मिनट तक के लिए इसे आंखों पर यूं ही रहने दें।
  • फिर आंखों को ठंडे पानी से साफ करें।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई बीमारी और घरेलू उपायों से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। किसी बीमारी की चिकित्सा से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया अपने चिकित्सक का परामर्श लें।)

Advertisement