
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : December 8, 2023 9:34 AM IST
High cholesterol lowering remedies: बैड कोलेस्ट्रॉल हमारे हार्ट के सबसे बड़े दुश्मनों में से एक माना जाता है। क्योंकि मोम जैसा ये पदार्थ धमनियों में जाकर जम जाता है जिससे धमनी अंदर से संकुचित हो जाती है और ब्लड को पंप करने के लिए हार्ट को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इससे हार्ट अटैक जैसी समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है। हालांकि, सबसे बड़ी परेशानी की बात यह भी है कि कई बार हाई कोलेस्ट्रॉल होने पर भी किसी प्रकार के लक्षण नहीं होते हैं और हमें पता नहीं लगता है। इसलिए इसके लेवल को बढ़ने से पहले ही इसे कंट्रोल करने के तरीके अपनाते रहना चाहिए। ऐसी ही एक खास चीज के बारे में हम आपको बताने वाले हैं, जिसका सेवन करना बैड कोलेस्ट्रॉल को धमनियों में जमा होने से रोक सकता है। चलिए जानते हैं ऐसी ही एक खट्टे-मीठे स्वाद वाली चीज के बारे में जिसका सेवन करना शरीर की धमनियों में बैड कोलेस्ट्रॉल को जमा होने से रोक सकता है। (
अगर आप या आपके परिवार में किसी को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, तो खट्टे-मीठे स्वाद वाली किशमिश काफी फायदेमंद व असरदार चीज हो सकती है। हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने के लिए किशमिश में सिर्फ फाइबर ही नहीं बल्कि कई गुण होते हैं, जो बेहद असरदार तरीके से काम करते हैं। जिन लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, उन्हें रोजाना सर्दियों में कम से कम 10 और गर्मियों में कम से कम 5 किशमिश जरूर खानी चाहिए।
जैसा कि हमने आपको ऊपर भी बताया है कि रातभर किशमिश को पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट इनका सेवन करना बेहद फायदेमंद रहता है और ऐसा करने से इनका असर दोगुनी तेजी से काम करने लगता है। अगर आपको इनका सेवन रात के समय करना है, तो आप सुबह इन्हें पानी में भिगो दें और शाम को इनका सेवन करें। ध्यान रहे किशमिश को सिर्फ पानी के पानी में ही भिगोएं।
वैसे तो कई अलग-अलग प्रकार के घरेलू नुस्खे मिल जाते हैं, जिनकी मदद से कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। लेकिन यह जानकारी होना भी बहुत जरूरी है कि हाई कोलेस्ट्रॉल कई जानलेवा बीमारियों को जन्म दे सकता है और इसलिए सिर्फ घरेलू नुस्खों पर निर्भर रहने की बजाय डॉक्टर से सलाह भी लेते रहना चाहिए। साथ ही डॉक्टर के द्वारा दी गई दवाएं व अन्य उपचारों को ध्यानपूर्वक पालन करते रहें।
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ जानकारी के तौर पर है और इसमें बताए गए किसी भी घरेलू नुस्खे या इलाज का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह के बगैर नहीं किया जाना चाहिए।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.