कब्ज और पेट की मरोड़ को तुंरत ठीक करता है वर्जिन कोकोनट ऑयल, जानें कैसे करता है ये काम

अजवाइन, लहसुन, नींबू पानी और सेन्ना के पते कई ऐसे नुस्खे हैं जो कब्ज से राहत दिला सकते हैं। लेकिन अगर आप इन सब नुस्खों को अपना चुके हैं और आराम नहीं मिलता तो आपको यकीनन वर्जिन कोकोनट ऑयल ट्राई करना चाहिए। वर्जिन कोकोनट ऑयल से मल त्याग में तो आसानी होती ही है साथ ही इससे आपकी पाचन शक्ति में भी सुधार होता है।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : November 10, 2020 2:31 PM IST

कब्ज एक आम समस्या है जो कभी भी किसी को भी हो सकती है। लेकिन अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें अक्सर कब्ज की दिक्कत रहती है तो आपको दवाओं की जगह घरेलू नुस्खों को अपनाना चाहिए। अजवाइन, लहसुन, नींबू पानी और सेन्ना के पते कई ऐसे नुस्खे हैं जो कब्ज से राहत दिला सकते हैं। लेकिन अगर आप इन सब नुस्खों को अपना चुके हैं और आराम नहीं मिलता तो आपको यकीनन वर्जिन कोकोनट ऑयल ट्राई करना चाहिए। वर्जिन कोकोनट ऑयल से मल त्याग में तो आसानी होती ही है साथ ही इससे आपकी पाचन शक्ति में भी सुधार होता है।

कोकोनट ऑयल और कब्ज

नारियल तेल एक ऐसा सुपरफूड है जो हमारी स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद है। बालों के विकास से लेकर वजन कम करने तक, यह तेल कई तरह से लाभदायक है। लेकिन बहुत कम लोगों को पता होता है कि वर्जिन कोकोनट ऑयल कब्ज की समस्या को भी दूर कर सकता है। यह माना जाता है कि इस तेल में मध्यम-श्रृंखला फैटी एसिड (MCFAs) की बहुतायत होती है, जो मल त्याग को प्रोत्साहित करने और मल को ढीला करने में मदद करता है। MCFAs मध्यम-श्रृंखला ट्राइग्लिसराइड्स (MCTs) में पाए जाते हैं और फैटी एसिड का एक रूप होते हैं जिनमें स्वास्थ्य लाभ की एक सीमा होती है।

कब्ज को किस तरह सही करता है कोकोनट ऑयल?

नारियल का तेल आंत में मौजूद मल को ढीला कर उसे चिकना करता है। जब आप नारियल के तेल का सेवन करते हैं तो इससे आंत में लूब्रिकेंट बनता है तो आंतों में चिपके पदार्थ को ढीला कर जल्दी निकलने में मदद करता है। इसके साथ ही कोकोनट ऑयल के सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट हेाता है जिससे शरीर में मौजूद एक्सेस वेस्ट को निकलने में भी आसानी होती है। हालांकि, कब्ज और नारियल तेल के सेवन के बीच स्पष्ट संबंध स्थापित करने के लिए कई अध्ययन होने अभी बाकी हैं।

इस तरह करें वर्जिन कोकोनट ऑयल का सेवन

वर्जिन कोकोनट ऑयल को फ्रेश कोकोनट मिल्क से निकालकर तैयार किया जाता है जो 100 प्रतिशत नेचुरल होता है। आप दिन में कोकोनट तेल की 1 से 2 चम्मच को ले सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपको कब्ज से तुरंत आराम मिले तो सुबह उठते ही खाली पेट 1 चम्मच वर्जिन कोकोनट ऑयल लें या फिर आप इसे अपनी मॉर्निंग टी, कॉफी या जूस में भी ले सकते हैं। इसे लेना बहुत आसान है और इसके साइड इफेक्ट भी नहीं होते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source