रात को भिगोकर सुबह पिएं इस लकड़ी का पानी, ब्लड शुगर व कोलेस्ट्रॉल भी अपने आप होने लगेगा कंट्रोल

Gharelu nuskhe: कई क्रोनिक बीमारियों से निपटने के लिए भी कुछ घरेलू नुस्खे कारगर साबित हो जाते हैं, ऐसे ही एक खास औषधीय गुणों वाली लकड़ी के बारे में हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : February 25, 2025 11:41 AM IST

Home remedies in hindi: आजकल कई क्रोनिक बीमारियों से निपटने के लिए भी लोग देसी नुस्खों को इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। ऐसी ही एक औषधीय गुणों वाली लकड़ी है विजयसार की लकड़ी। यह आयुर्वेदिक गुणों वाली खास लकड़ी विशेष रूप से भारतीय उपमहाद्वीप में पाई जाती है। इसे एक्टिनोडाफ्ने लेनाटा (Actinodaphne lanata) के नाम से भी जाना जाता है। यह लकड़ी आयुर्वेद में विभिन्न रोगों के इलाज के लिए इस्तेमाल होती है, खासकर शुगर, कोलेस्ट्रॉल और पाचन संबंधी समस्याओं के लिए। आयुर्वेदिक चिकित्सक और हर्बल विशेषज्ञ इसका उपयोग कई स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए करते हैं। विजयसार की लकड़ी का पानी शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है, खासकर अगर इसे सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए। तो चल‌िए जानते हैं उसके फायदों के बारे में।

1. आंतों की सफाई

टीओआई की खबर के मुताबिक विजयसार का पानी आंतों में जमा विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। और जैसा की आप सभी जानते हैं क‌ि हर बीमारी की जड़ पेट से जुड़ी होती है। ऐसे में विजयसार की लकड़ी का पानी आपको कई बीमारियों से दूर रखता है।

2. शुगर नियंत्रण

विजयसार का पानी शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह शरीर में इंसुलिन के स्तर को संतुलित करता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को राहत मिल सकती है। विजयसार की लकड़ी में मौजूद गुण रक्त शर्करा को प्राकृतिक तरीके से नियंत्रित करने में सहायक होते हैं, जिससे यह एक प्रभावी और सुरक्षित उपाय बनता है।

3. कोलेस्ट्रॉल कम करना

विजयसार के पानी का सेवन कोलेस्ट्रॉल स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह रक्त में अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाता है और खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को घटाता है, जिससे हृदय संबंधी रोगों का खतरा कम होता है। नियमित रूप से इस पानी का सेवन करने से हृदय स्वास्थ्य बेहतर रहता है और रक्त वाहिनियों में रक्त संचार सामान्य रहता है।

4. प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करना

विजयसार का पानी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। इसके सेवन से शरीर में इन्फेक्शन और बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। यह प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो शरीर को साफ रखता है और संक्रमण के खतरे को कम करता है।

5. विजयसार का पानी बनाने की विधि

सबसे पहले आप रात में विजयसार की लकड़ी के एक छोटे टुकड़े को पानी में डालकर उसे भिगो दें। सुबह इस पानी को छानकर खाली पेट सेवन करें। यह पानी पूरे शरीर को detoxify करने का काम करता है और आंतों की अंदर से सफाई करता है।

हालांकि विजयसार के पानी के कई लाभ हैं, लेकिन इसका सेवन किसी विशेषज्ञ की सलाह से ही करना चाहिए, खासकर यदि आप किसी विशेष चिकित्सा उपचार का पालन कर रहे हों।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।