इस सीधी साधी सब्जी का छिलका धमनियों से गायब कर देगा बैड कोलेस्ट्रॉल, बस जान लें सेवन का सही तरीका

Vegetable peel for high cholesterol: हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए सिर्फ सब्जियां ही नहीं बल्कि इस खास सब्जी का छिलका भी काफी फायदेमंद हो सकता है, जिसके बारे में हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : December 26, 2023 10:21 AM IST

Simple vegetable skin that helps you reduce cholesterol: हाई कोलेस्ट्रॉल आज के समय की एक बेहद गंभीर और बेहद कोमन बीमारी बनती जा रही है। खराब जीवनशैली और अनहेल्दी लाइफस्टाइल हाई कोलेस्ट्रॉल के मामले काफी बढ़े हुए देखने को मिल रहे हैं। वैसे तो हाई कोलेस्ट्रॉल एक कोमन बीमारी है और इससे शुरुआत में कोई खास लक्षण भी नहीं दिखाई देता है। लेकिन जब कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है, तो स्ट्रोक से हार्ट अटैक तक का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए समय-समय पर डॉक्टर से जांच कराते रहना चाहिए और उनके द्वारा दी गई दवाओं क भी समय-समय पर सेवन करते रहना चाहिए। हालांकि, हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए सिर्फ दवाएं ही नहीं बल्कि कई घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

इस लेख में हम आपको ऐसी ही एक साधारण सी सब्जी के बारे में बताने वाले हैं, जिसका छिलका हाई कोलेस्ट्रॉल से परेशान मरीजों के लिए बेहद खास है। अगर आप या आपके परिवार में किसी व्यक्ति को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो रही है, तो यह देसी नुस्खे आपके काफी काम आ सकता है।

बड़ी बीमारी के लिए साधारण सी सब्जी

हाई कोलेस्ट्रॉल एक गंभीर स्थिति पैदा करने वाली सब्जी हो सकती है, जिससे जल्द से जल्द कंट्रोल करना जरूरी है। वहीं कद्दू एक साधारण सी सब्जी मानी जाती है, जबकि इसके छिलके में एलडीएल कम करने वाले खास गुण पाए जाते हैं। दरअसल कद्दू के छिलके में खूब मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए बेहद प्रभावी तरीके से काम करता है। आप कद्दू के साथ-साथ उसके छिलके का सेवन भी कर सकते हैं

सेवन करने का सही तरीका

वैसे तो कद्दू के छिलके को उतारकर उसे कच्चा भी खाया जा सकता है। लेकिन कद्दू के छिलके को कच्चा खाना कई बार कुछ लोगों को पेट में दर्द कर देता है। इसलिए कद्दू के छिलके को उतारकर इसे उबाल लेना चाहिए। कद्दू के छिलके को उबालकर खाना काफी फायदेमंद रहता है। उबालकर खाने से यह पेट में जाकर आसानी से पच जाता है और अपना काम भी बखूबी करता है।

अन्य फायदे

कद्दू के छिलके का सेवन करना अन्य कई फायदे भी प्रदान करता है, जैसा कि इसमें खूब मात्रा में फाइबर होता है इसलिए यह पेट से जुड़ी कई बीमारियों को दूर करने में मदद करता है जैसे कब्ज, पेट दर्द, गैस बनना और जी मिचलाना व उल्टी आना। नियमित रूप से उबले हुए कद्दू के छिलके का सेवन करना पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है।

डॉक्टर से सलाह जरूरी

हाई कोलेस्ट्रॉल से कई बार कोई ज्यादा गंभीर लक्षण नहीं दिखाई देता है और लोग इस कारण से इसे इग्नोर कर देते हैं। लेकिन यह बेहद गंभीर समस्या हो सकती है और इसे गलती से भी इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए। हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को नियमित रूप से डॉक्टर से सलाह लेते रहना चाहिए और उनके द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों को ध्यानपूर्वक पालन करना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.