UTI Prevention Tips By Rujuta Diwekar : रुजुता दिवेकर ने बताए यूटीआई से राहत के घरेलू नुस्खे, महिलाओं और पुरुषों दोनों के काम आएंगे ये उपाय

रुजुता दिवेकर ने बताया कि यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन से राहत के लिए किस तरह से डायट की मदद ली जा सकती है। (UTI Prevention Tips By Rujuta Diwekar)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 13, 2021 4:32 PM IST

UTI Prevention Tips By Rujuta Diwekar: सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक सीरीज़ शुरु की जिसमें वह यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां शेयर कर रही हैं। इसी सीरीज के तहत रुजुता दिवेकर ने बताया कि यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन से राहत के लिए किस तरह से डायट की मदद ली जा सकती है। रुजुता ने इस वीडियो में जिन फूड्स  के सेवन की सलाह दी उनमें से नीरा का भी नाम शामिल है। साथ ही उन्होंने बताया कि इसका सेवन किस तरह किया जा सकता है। (UTI Prevention Tips By Rujuta Diwekar)

क्यों होते हैं यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन ?

यूरीन पास करते समय या पेशाब करते समय अगर, आपको किसी को समस्या, दर्द या किसी तरह की तकलीफ हो रही है तो हो सकता है कि आपको यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन की समस्या हो सकती है।आमतौर पर 16-60 वर्ष की आयु के लोगों में यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन का रिस्क बहुत अधिक होता है। लेकिन, पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में यूटीआई की संभावना अधिक होती है।

यूटीआई से राहत पाने के लिए क्या खाना-पीना चाहिए

पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं

पानी पीने से हाइड्रेटेड रहने में मदद करता है और इससे कॉन्स्टिपेशन (Constipation) जैसी समस्याएं कम होती हैं। अतिरिक्त मात्रा में पानी पीने के लिए आप नींबू का रस (Lemon Juice), आंवले का जूस (Amla Juice), बुराज़ का जूस और नारियल पानी (Coconut Water) जैसे नैचुरल ड्रिंक्स पीएं।

चावल का पानी पीएं

बैक्टेरियल इंफेक्शन में शरीर में बैड बैक्टेरिया (Bad Bacteria) बढ़ जाते हैं और गुड बैक्टेरिया (Good Bacteria) कम हो जाते हैं। ऐसे में रुजुता दिवेकर चावल की कांजी या चावल का पानी पीने की सलाह देती हैं। रुजुता का कहना है कि  सदियों से हमारे घरों में चावल कीं कांजी (Chawal ki kanji) या चावल का मांड पिलाया जाता है क्योंकि यह एक नैचुरल प्रीबायोटिक (  है और यूटीआई जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।

नीरा

यह एक नैचुरल और बहुत ही पौष्टिक ड्रिंक है जिसे सुबह पीने की सलाह दी जाती है। आइस ऐप्पल (Ice Apple) या ताड़गोला (Nungu) के फलों से बनाया जाने वाला नीरा विटामिन बी (Vitamin B) से भरपूर होता है। रुजुता के अनुसार दोपहर होने से पहने नीरा का सेवन कर लेना चाहिए। इससे ताड़गोला में मौजूद तत्वों का शरीर को भरपूर फायदा मिलता है और यूरीनरी ट्रैक्ट संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है।

यूटीआई से बचाव के लिए करें ये उपाय  भी

  • साफ-सफाई का ध्यान रखें।
  • हमेशा साफ-सुथरे और सूखे अंडरगार्मेंट्स पहनें।
  • पेशाब आने पर तुरंत बाथरूम जाएं। आलस ना करें और वेग को रोकने से बचें।

(चित्र स्रोत: Instagram/Rujuta Diwekar,  Food Fresco)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.