Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

गिलोय के सेवन से ठीक हो जाता है हर तरह का बवासीर, जानिए पाइल्स में गिलोय सेवन करने का तरीका

अगर बवासीर जैसी स्थिति से परेशान हैं तो इस स्थिति में गिलोय का प्रयोग करना मददगार रह सकता है। आइए जानते हैं इसके लाभ।

गिलोय के सेवन से ठीक हो जाता है हर तरह का बवासीर, जानिए पाइल्स में गिलोय सेवन करने का तरीका

Written by Atul Modi |Published : December 13, 2022 9:03 PM IST

बवासीर या पाइल्स एक असहज स्थिति है, जिसके बारे में बात करने में भी हो सकता है आप शर्मिंदगी महसूस करते हो। बवासीर में व्यक्ति के गुदा द्वार में सूजन आ जाती है। यह स्थिति आप के लिए काफी दर्दनाक भी हो सकती है। इसके घरेलू उपचारों में गिलोय भी शामिल है। इस स्थिति से उभरने के लिए आपको गर्म चीजों का सेवन करना चाहिए। चिकित्सकों के मुताबिक, गिलोय की तासीर ठंडी होती है इसलिए यह बवासीर में ज्यादा लाभदायक सिद्ध नहीं हो सकती है, लेकिन फिर भी कुछ स्थितियों में इसके लाभ देखने को मिले हैं। आइए जानते हैं गिलोय का प्रयोग बवासीर में कैसे लाभदायक हो सकता है।

पाइल्स में गिलोय सेवन करने का तरीका

गिलोय का इस्तेमाल का पाइल्स का उपचार करना बहुत आसान है। इसके लिए गिलोय, हरड़ और धनिया को बराबर मात्रा में लें और आधा लीटर पानी में अच्छी तरह से पकाएं यह जब पक्का एक चौथाई रह जाए तो इसमें गुड़ डालकर सुबह-शाम सेवन करें इससे बवासीर में आराम मिलता है।

एसिडिटी में भी कारगर है गिलोय

बवासीर के साथ-साथ जब एसिडिटी की समस्या भी देखने को मिले तो गिलोय का सेवन करना काफी लाभदायक हो सकता है। अगर आप को एसिडिटी की समस्या है तो आप गिलोय का काढ़ा बना कर पी सकते हैं। लेकिन एक बार काढ़ा बनाने से पहले अपने डॉक्टर से भी इस बारे में जरूर राय ले लें जिस वजह से इसके साइड इफेक्ट्स और नकारात्मक प्रभावों के बारे में पता चल सके।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

एसिडिटी को दूर करने के लिए सबसे पहले आप को एक पैन में दो कप पानी डाल कर उसे अच्छे से उबाल लेना है। जब पानी उबाल जाए तो गिलोय की टहनियों को 2 इंच तोड़ें और उन्हें कूट कर इस पानी की डाल दें। अब इसे कुछ समय तक कम फ्लेम पर पकने दें। इसके बाद पानी को छान लें और पी लें। इसे डायरेक्ट इसी तरह पिएं और कुछ और चीज इसमें मिक्स न करें। इससे आप को गैस, पेट फूलना और एसिडिटी जैसी स्थिति में लाभ मिल सकता है।

About the Author

... Read More