
... Read More
Written By: Anshumala | Published : July 3, 2019 8:00 PM IST
हल्दी से बने आइस क्यूब्स कैसे आपकी त्वचा को बनाते हैं स्वस्थ और कोमल। © Shutterstock
हल्दी का इस्तेमाल आप हर दिन करते होंगे। खाने में हल्दी शामिल ना हो तो कुछ अधूरा सा लगता है। हल्दी में मौजूद तत्व आपको कई बीमारियों से बचाने के लिए काफी हैं। हल्दी खूबसूरती को निखारने के भी काम आती है। इससे कई सौंदर्य समस्याओं से निजात मिलता है। ऐसे ही हल्दी को पानी, एलोवेरा जेल, खीरे का जूस और नींबू के रस के साथ मिलाकर टर्मरिक आइस क्यूब बनाकर उपयोग करेंगे, तो आप अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं। जानें, हल्दी से बने आइस क्यूब्स (टर्मरिक आइस क्यूब) कैसे आपकी त्वचा को बनाते हैं स्वस्थ और कोमल।
अगर त्वचा कहीं जल गई है, मुंहासों से परेशान हैं तो हल्दी से बने आइस क्यूब से इनका उपचार करें। यह घावों को भरने में अधिक तेजी से काम करता है। टर्मरिक आइस क्यूब्स में हीलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, जो त्वचा पर घावों के कारण हुई सूजन को कम करती है। जलन से भी राहत दिलाती है। हल्दी में प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेट्री तत्व होते हैं।
ब्लैकहेड्स से पाना है छुटकारा, तो यूं करें टूथपेस्ट का यूज
मुंहासों की समस्या से परेशान हैं, तो टर्मरिक आइस क्यूब्स लगाएं। हल्दी मुंहासों के बैक्टीरिया को त्वचा से निकालती है। चार सप्ताह तक इनका इस्तेमाल करने से आप मुंहासों की समस्या को कम कर सकते हैं।
उम्र बढ़ने के लक्षण आपकी त्वचा पर सबसे पहले दिखते हैं। झुर्रियां, फाइन लाइन्स डार्क, सर्कल, चेहरे की त्वचा का ढ़ीला होना आदि ऐसे ही लक्षण है जो आपकी खूबसूरती को कम करते हैं। इन लक्षणों को कम करने के लिए हल्दी से बने आइस क्यूब अच्छा विक्लप है। हल्दी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आपके शरीर में फ्री रेडिक्लस के असर को कम करते हैं और बर्फ त्वचा में कसाव को बनाएं रखता है।
आपकी त्वचा अधिक तैलीय है, तो आप टर्मरिक आइस क्यूब का इस्तेमाल करें। इन आइस क्यूब्स की मदद से आप प्राकृतिक तरीके से त्वचा से अतिरिक्त तेल निकाल सकते हैं। यह आपकी त्वचा को शुष्क भी नहीं बनाता। इससे आपकी त्वचा पर कोई दुष्प्रभाव भी नहीं होते हैं।