
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : September 28, 2023 6:43 PM IST
अक्सर हम देखते हैं कि कुछ लोगों को जोड़ों, घुटने व टखनों में दर्द की समस्या काफी परेशान करती है। इसका एक बड़ा कारण रक्त में यूरिक एसिड मात्रा का बढ़ना है। गठिया और ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी समस्याएं भी रक्त में हाई यूरिक एसिड का ही परिणाम होती हैं। असल में रक्त में यूरिक एसिड प्यूरीन के बढ़ने कारण होती है। प्यूरीन एक तरह का केमिकल कंपाउंड है, जो हमारी शरीर में बनता है। इसके अलावा, कुछ फूड्स में भी प्यूरीन मौजूद होता है, जब हम इनका सेवन करते हैं, तो शरीर में इसकी मात्रा बढ़ने लगती है। लेकिन अतिरिक्त प्यूरीन को हमारी किडनी फिल्टर करके बाहर निकाल देती है। लेकिन जब हमारी किडनी स्वस्थ नहीं होती है या किडनी ठीक के फिल्टर अपना काम ठीक से नहीं करते हैं, तो इससे शरीर में मौजूद अतिरिक्त प्यूरीन बाहर नहीं निकल पाता है। इससे शरीर में प्यूरीन की मात्रा बढ़ जाती है, तो यह हमारे जोड़ों में जमा होने लगता है। इसके कारण जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या देखने को मिलती है।
अच्छी बात यह है कि प्यूरीन रिच फूड्स का सेवन सीमित और डाइट में कुछ स्वस्थ फूड्स को शामिल करने से आपको किडनी फंक्शन में सुधार करने में मदद मिल सकती है। साथ ही, प्यूरीन को बाहर निकालने और हाई यूरिक एसिड की समस्या से बचाव में मदद मिल सकती है। यूरिक एसिड रोगियों के लिए कुछ हर्ब्स और मसाले भी बहुत लाभकारी साबित हो सकते हैं, ऐसा ही एक बेहतरीन मसाला है तेज पत्ता। यह एक ऐसा मसाला है, जो हम सभी के किचन में आसानी से मिल जाती है। यह अद्भुत मसाला किडनी को स्वस्थ रखने के लिए बहुत लाभकारी है।
गाउट और गठिया के रोगियों के लिए तेजपत्ता बहुत फायदेमंद है। यह यूरिक एसिड को कंट्रोल रखने में बहुत प्रभावी है। तेज पत्ता में विटामिन ए, सी, और फोलिक एसिड जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं। इसमें शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, यह किडनी को स्वस्थ रखने में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं। तेज पत्ता में ड्यूरेटिक यानी मूत्रवर्धक प्रभाव होते हैं। यह किडनी को डिटॉक्स करने और किडनी के फिल्टर को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा, तेज पत्ता शरीर में यूरिया की मात्रा को कम करने में भी मदद करता है। इस तरह आप तेज पत्ता किडनी स्वास्थ्य को बढ़ावा देकर प्यूरीन को बाहर निकालता है और यूरिक एसिड को कम करता है।