
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : June 30, 2020 6:00 PM IST
शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर सामान्य होना बहुत जरूरी है। यह जब बढ़ता है जब भी दिक्कत करता है और जब घटता है जब भी नुकसानदायक होता है। शरीर में जब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है तो व्यक्ति हार्ट से जुड़ी बीमारियों के साथ ही कई अन्य गंभीर रोगों की चपेट में भी आने लगता है। कोलेस्ट्रॉल एक तरह का वसायुक्त तत्व है, जिसका उत्पादन लिवर करता है। जब बॉडी में कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है तो इसे आम भाषा में बेड कोलेस्ट्रॉल और मेडिकल भाषा में लो-डेंसिटी लिपोप्रोटीन्स या LDL कहते हैं। बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल खून के बहाव को रोकता है। अगर खून का बहाव मस्तिष्क या हृदय की धमनियों में रुक जाए तो व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो सकती है।
कुछ लोग अपने बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को सामान्य रखने के लिए दवाओं का सेवन करते हैं तो कुछ लोग हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज। यह सच है कि हेल्दी और संतुलित डाइट से बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को सामान्य किया जा सकता है। इसलिए आज हम आपको एक ऐसा सुपरफूड बता रहे हैं जो कोलेस्ट्रॉल को सामान्य रखने के साथ ही कई अन्य लाभ भी देता है। यह सुपरफूड कोई और नहीं बल्कि भिंडी है। भिंडी ऐसी सब्जी है तो बहुत ही आसानी से उपलब्ध हो जाती है और इसे बनाना भी बेहद आसान है। तो आइए जानते हैं बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कैसे कंट्रोल करती है भिंडी।
भिंडी की सब्जी सभी को बहुत पसंद होती है खासकर की बच्चों को। अगर बात करें कि कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भिंडी कैसे फायदा करती है तो इसके पीछे का कारण म्यूसिलेज जेल है। जी हां, ये वही जेल है जो भिंडी काटते वक्त आपके हाथों में चिपकता है। जब भिंडी का सेवन किया जाता है तो ये जेल सलाइवा के साथ मिलकर पेट में जाता है जिससे शरीर में मौजूद बेड कोलेस्ट्रॉल मल के साथ ही शरीर से बाहर निकल जाता है। साथ ही भिंडी एक ऐसी सब्जी है तो जिसमें कोलेस्ट्रॉल की मात्रा शून्य होती है। कई शोधों में यह साफ हो चुका है कि भिंडी के बीजों में मौजूद पॉलीसेकेराइड्स कोलेस्ट्रॉल घटाते हैं, जिससे कैंसर का खतरा भी कम होता है। चूहों पर हुए शोध में पता चला कि 42 दिनों तक उन्हें भिंडी खिलाने से चूहों का कोलेस्ट्रॉल और वजन दोनों सामान्य हो गया।
क्योंकि भिंडी में प्राकृतिक नमी होती है इसलिए कुछ लोग इसे डीप फ्राई कर के या करारी बनाकर खाते हैं। लेकिन ध्यान रहे यदि आप हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज हैं तो आपको ऐसा कतई नहीं करना है। नहीं तो फायदे के बजाय नुकसान होने लगेगा। बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल के रोगी भिंडी को काटकर रात में पानी में भिगोकर सुबह इस पानी को पी सकते हैं। यदि आपको सब्जी बनानी है तो पैन में थोड़ा सा तेल डालकर ही बनाएं।