डायबिटीज के मरीज आक के पत्ते से करें हाई ब्लड शुगर कंट्रोल, इस खास तरीके से करें इस्तेमाल

Madar for diabetes: बढ़ते ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए सिर्फ दवाएं ही नहीं कुछ घरेलू चीजें भी शामिल हैं। ऐसे ही एक घरेलू और प्रभावी नुस्खे के बारे में हम आपको बताने वाले हैं, जिसकी मदद से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : August 31, 2023 10:34 AM IST

Home remedies to control diabetes: डायबिटीज एक ऐसा रोग है, जिसे अच्छे से समझ लिया जाए तो इसे कंट्रोल करना बहुत आसान हो जाता है। इस बात को भी नकारा नहीं जा सकता है कि जब आप डायबिटीज के बारे में अच्छे से समझ लेते हैं, तो आपको अपना ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए दवाओं की जरूरत नहीं पड़ती है। आपकी सही जीवनशैली और हेल्दी डाइट ही आपके ब्लड शुगर लेवल को कम करने में काफी हद तक मदद कर देती है। इसके अलावा कई प्राकृतिक नुस्खे भी हैं, जो बढ़ते ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में काफी हद तक मदद करते हैं और आपकी शुगर कंट्रोल करने वाली दवाओं की निर्भरता को कम करते हैं। हमारे आसपास बहुत से ऐसे पेड़ पौधे होते हैं, जिनकी मदद से ब्लड शुगर कंट्रोल करने में काफी मदद मिलती है। आक भी ऐसा ही एक पौधा है, जो हमारे घर के आसपास कहीं न कहीं मिल ही जाता है और इसकी मदद से हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल करना आसान हो जाता है। (Best way to control high blood sugar)

डायबिटीज के लिए आक

आक को लोग अकोवा व मदार के नाम से भी जानते हैं और अंग्रेजी में इसे कैलोट्रोपिस जाइगैन्टिया (Calotropis gigantea) के नाम से भी जाना जाता है। कई अध्ययनों में यह साबित हो चुका है, कि बढ़ते ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में आक काफी फायदेमंद रहा है। मदार के पत्तों और फूलों में कई ऐसे खास तत्व होते हैं, जो बढ़ते ब्लड शुगर को कंट्रोल करने की क्षमता रखते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल

आक के फूलो का काढ़ा बनाकर इसका सेवन किया जा सकता है, लेकिन यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि इसका ज्यादा सेवन शरीर के अंदर विषाक्त प्रभाव पैदा कर सकता है। इसलिए इसका सेवन आपके शरीर के वजन, उम्र और डायबिटीज की गंभीरता के अनुसार किया जाात है। यदि आप ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए आक यानी मदार का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक से पहले इस से संबंधित जरूरी सलाह लें। आयुर्वेद में मदार से बनी कई दवाएं भी हैं, जो ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करती हैं।

डॉक्टर की सलाह जरूरी

ब्लड शुगर लेवल लंबे समय से ज्यादा रहना शरीर के कई अंगों को डैमेज कर सकता है और इस कारण से ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखना जरूरी है। यदि आप पहले से कुछ दवाएं ले रहे हैं, तो किसी भी घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह ले लेनी चाहिए। वहीं कुछ लोगों को आक जैसी चीजों से एलर्जी भी हो सकती है और इसलिए डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है। इसके साथ ही यदि आपको आक का इस्तेमाल करने के बाद स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी समस्या हो रही है, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सिर्फ जानकारी देने उद्देशय से लिखा गया है और इसलिए इसका इस्तेमाल इलाज के रूप में बिना डॉक्टर की सलाह से नहीं करना चाहिए। मदार का किसी भी तरीके से इस्तेमाल चिकित्सक की देखरेख में ही किया जाना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source