
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : October 9, 2024 10:15 AM IST
Remove Mole with Chuna : चेहरे पर तिल होना, खूबसूरती की निशानी होती है। लेकिन अगर यही तिल काफी ज्यादा हो जाए, तो बदसूरती का कारण भी बनती है। इसलिए जिन लोगों के चेहरे पर काफी ज्यादा तिल होते हैं, उसे वे अक्सर हटाने का प्रयास करते हैं। कई लोग तिल को हटाने के लिए ट्रीटमेंट भी लेते हैं। वहीं, तरह-तरह के नुस्खों को भी ट्राई करते हैं। अगर आप चेहरे से तिल को हटाने के सारे नुस्खे ट्राई कर चुके हैं, तो चूने का प्रयोग करें। जी हां, चूना भी आपके चेहरे से तिल को हटाने में काफी प्रभावी हो सकता है। इसके लिए आपको अतिरिक्त मेहनत की जरूरत नहीं है। अगर आप कुछ सप्ताह तक चूने को तिल से प्रभावित हिस्से पर लगाते हैं, तो यह काफी हद तक तिल को हटा सकता है। आइए जानते हैं चूने से तिल को किस तरह से हटाएं?
अपने चेहरे से जिद्दी तिल को हटाने के लिए आप पान और चूने का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए 1 पान का पत्ता लें, इसे पीसकर इसमें थोड़ा सा चूना मिक्स कर लें। इसके बाद तैयार पेस्ट को अपने प्रभावित हिस्से पर लगाकर करीब 1 घंटे के लिए लगाकर छोड़ दें। इसके बाद साफ कपड़े से इसे पोछ लें। इस तरह से कुछ दिनों तक अगर आप इसका प्रयोग करते हैं, तो इससे काफी हद तक तिल को हटाने में मदद मिल सकती है।
चूने और एलोवेरा के प्रयोग से आप तिल को आसानी से हटा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले चुटकीभर चूना लें, इसमें एलोवेरा जेल डाल लें। इसके बाद दोनों को अच्छी तरह से मिक्स करके इसे तिल वाले हिस्से पर लगाकर 1 घंटे के लिए छोड़ दें। सप्ताब में 1 से 2 बार इसका प्रयोग करने से तिल को आसानी से हटा सकते हैं।
अगर आपके पास एलोवेरा या फिर पान का पत्ता नहीं है, तो आप सिर्फ चूने में थोड़ा सा पानी मिक्स करके भी इसका प्रयो कर सकते हैं। इसके लिए चुटकीभर चूने में थोड़ा सा पानी मिक्स कर लें। इसके बाद इस पेस्ट को तिल वाले हिस्से पर लगाकर करीब 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में नॉर्मल पानी से इसे साफ कर लें। इससे तिल को धीरे-धीरे हटाने में मदद मिल सकती है।
चेहरे से अनचाहे तिल को हटाने के लिए आप इन नुस्खों को ट्राई कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपको चूने से किसी तरह की एलर्जी है, तो एक बार पैच टेस्ट करके ही इसका प्रयोग करें।
Also Read : 1 हफ्ते में तिल हटाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, बिना सर्जरी के हट जाएंगे सारे निशान