नींद की प्रॉब्लम है तो इस तरह करें लैवेंडर ऑयल का यूज़, बिस्तर पर लेटते ही आएगी नींद

इनसोमनिया एक स्लीपिंग डिसऑर्डर है जिसमें नींद संबंधी दिक्कत होने लगती हैं। इनसोमनिया दो प्रकार का होता है। पहला नॉर्मल इनसोमनिया और दूसरा क्रोनिक इनसोमनिया। नॉर्मल इनसोमनिया वह होता है जब शॉर्ट टर्म के लिए नींद की समस्या का सामना करते हैं। जबकि क्रोनिक इनसोमनिया वह होता है जब व्यक्ति लंबे समय से नींद की परेशान से जूझता है। इसका कारण स्ट्रेस, खराब खानपान, हॉर्मोनल चेंजेज, अस्त व्यस्त लाइफस्टाइल और अन्य कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : October 12, 2020 5:36 PM IST

क्या आपको नींद की समस्या है? क्या आपको बिस्तर पर घंटों लेटने के बाद भी नींद आने में दिक्कत आती है? क्या आप आधी रात करवट बदलने में निकाल देते हैं लेकिन नींद नहीं आ पाती? अगर इन सभी सवालों का आपका जवाब हां है तो आप इनसोमनिया के शिकार हैं। दरअसल इनसोमनिया एक स्लीपिंग डिसऑर्डर है जिसमें नींद संबंधी दिक्कत होने लगती हैं। इनसोमनिया दो प्रकार का होता है। पहला नॉर्मल इनसोमनिया और दूसरा क्रोनिक इनसोमनिया। नॉर्मल इनसोमनिया वह होता है जब शॉर्ट टर्म के लिए नींद की समस्या का सामना करते हैं। जबकि क्रोनिक इनसोमनिया वह होता है जब व्यक्ति लंबे समय से नींद की परेशान से जूझता है। इसका कारण स्ट्रेस, खराब खानपान, हॉर्मोनल चेंजेज, अस्त व्यस्त लाइफस्टाइल और अन्य कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।

लैवेंडर ऑयल

लैवेंडर ऑयल का इस्तेमाल अरोमाथेरेरी के लिए किया जाता है। यह तेल नींद की समस्या को दूर करने के लिए बहुत प्रसिद्ध है। इस खुशबूदार तेल को माथे पर लगाने से इनसोमनिया की समस्या दूर हो सकती है। लैवेंडर ऑयल को स्टीम डिस्टिलेशन प्रोसेस से तैयार किया जाता है। वैसे तो लैवेंडर तेल के कई फायदे हैं लेकिन यह माइंड को रिलैक्स करने और बॉडी की थकान को दूर करने के लिए जाना जाता है। आप सोते वक्त इस ऑयल की बूंदों से अपने माथे और आखों के आसपास मालिश कर सकते हैं। आप चाहें तो अपने तकिए के दोनों तरफ 1 बूंद ऑयल डालें और उसके बाद सोएं आपको अच्छी नींद आएगी।

varicose veins, varicose veins treatment, natural remedies for varicose veins, effective treatment for varicose veins

नींद की समस्या को दूर करने के अन्य तरीके

1. अगर आप बिना दवाओं के और बिना किसी मेहनत के नींद की समस्या को कंट्रोल करना चाहते हैं तो ये अपना सोने का समय तय करें। आपको बस अपने सोने का एक समय तय करना है। उदाहरण के लिए यदि आप 10 बजे का समय चुनते हैं तो कोशिश करें कि रोज रात को 10 बजे ही सोएं। शुरुआत में आपको थोड़ी दिक्कत होगी लेकिन जब आप ऐसा करना शुरू करेंगे तो आपको अपने आप ही समय पर नींद आ जाएगी।

2. एक्यूपंक्चर और एक्यूप्रेशर अनिद्रा की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। अध्ययनों से पता चला है कि कुछ एक्यूप्रेशर प्वॉइंट को प्रेस करने से नींद की समस्या दूर होती है। साथ ही इससे मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।

3. सोने से पहले 1 ग्लास दूध पीएं। दूध में मौजूद एमिनो एसिड ट्रिप्टोफेन दिमाग के रसायन सेरोटोनिन के लिए महत्वपूर्ण होता है। ट्रिप्टोफेन और सेरोटोनिन आपको अच्छी और गहरी नींद देने में मदद करते हैं।

sleeping

4. अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियों को शामिल करें। आपकी डाइट भी आपकी नींद को प्रभावित कर सकती है।

5. अगर आपको नींद की समस्या है तो शाम के बाद से ही कैफ़िन और एल्कोहल का सेवन ​बंद कर दें। आप इसकी जगह ग्रीन टी या हर्बल टी का सेवन कर सकते हैं।