Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

इस सूखे पत्तों से जोड़ों में फंसे Uric Acid को फेंके बाहर, पेशाब से टूट-टूटकर निकल जाएगा सारा क्रिस्टल

Uric Acid Kaise Kam Karein :  शरीर में बढ़ते यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए कई तरह की पत्तियां फायदेमंद हो सकती हैं। आइए जानते हैं एक खास पत्ती के बारे में-

इस सूखे पत्तों से जोड़ों में फंसे Uric Acid को फेंके बाहर, पेशाब से टूट-टूटकर निकल जाएगा सारा क्रिस्टल
VerifiedMedically Reviewed By:

Written by Kishori Mishra |Updated : May 26, 2024 5:35 PM IST

Uric Acid Kaise Kam Karein : शरीर में हाई यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए हम में से कई लोग तरह-तरह के प्रयाल करते हैं। यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने पर अर्थराइटिस के साथ-साथ अन्य समस्याएं होने का खतरा रहता है, जिसमें किडनी डैमेज होना भी शामिल है। काफी ज्यादा यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने पर यह जोड़ों में क्रिस्टल के रूप में जमा होने लगता है। अगर आपके जोड़ों में भी यूरिक एसिड की वजह से काफी दर्द हो रहा है, तो ऐसी स्थिति में कई तरह के नैचुरल उपाय प्रभावी हो सकते हैं। जी हां, नैचुरल उपायों की मदद से आप अपने ब्लड में यूरिक एसिड के स्तर को कम कर सकते हैं।

इन नैचुरल उपायों में तेज पत्ता शामिल है। गाजियाबाद स्थित परमार्थ आश्रम के आयुर्वेदाचार्य डॉ. राहुल चतुर्वेदी का कहना है कि हाई यूरिक एसिड में तेज पत्ता काफी हद कर फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद गुण आपकी गठिया से जुड़ी परेशानी को भी काफी हद तक कम कर सकती है। आइे विस्तार से जानते हैं इस विषय के बारे में-

यूरिक एसिड कंट्रोल करने में कैसे फायदेमंद है तेजपत्ता? (How is bay leaf beneficial in controlling uric acid?)

डॉक्टर का कहना है कि भारतीय किचन में तेजपत्ते का इस्तेमाल कई चीजों को तैयार करने के लिए किया जाता है। खाने में तड़का लगाने से लेकर गरम मसालों को बनाने के लिए इसका प्रयोग होता है। इससे न सिर्फ खाने का स्वाद और सुगंध बढ़ता है, बल्कि यह कई स्वास्थ्य स्थितियों में सुधार कर सकता है। अगर आप यूरिक एसिड के स्तर को कम करना चाहते हैं, तो तेज पत्ते का प्रयोग करना आपके लिए काफी प्रभावी हो सकता है।

Also Read

More News

दरअसल, तेज पत्ते में विटामिन सी,  ए और फोलिक एसिड की प्रचुर मात्रा में होती है, जो स्वास्थ्य के लिए प्रभावी होते हैं। इसके अलावा, तेज पत्ते का इस्तेमाल करने से बढ़े हुए यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है। शरीर में काफी ज्यादा यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने पर तेज पत्ते का प्रयोग करना हेल्दी हो सकता है।

यूरिक एसिड में कैसे इस्तेमाल करें तेज पत्ता? (How to use bay leaf in uric acid)

तेज पत्ते की चाय 

इसे तैयार करने के लिए 1 कप पानी में आधा चम्मच चायपत्ती और 1 से 2 तेज पत्ता डालकर इसे अच्छी तरह से उबाल लें। इसके बाद इसे छानकर चाय की तरह पिएं।

तेज पत्ते का काढ़ा

तेज पत्ते का काढ़ा तैयार करने के लिए 1 कप पानी में 2 तेज पत्ता डालकर इसे अच्छी तरह से उबाल लें और फिर छानकर हल्का सा ठंडा करके पिएं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।