सर्दियों में दिन में एक बार पिएं इनमें से कोई 1 जूस, यूरिक एसिड से मिलेगा छुटकारा

Uric acid kam kaise karein: अगर यूरिक एसिड की समस्या आपको सर्दियों में परेशान करती है तो आप कुछ फलों-सब्जियों का जूस पी सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 6, 2025 2:46 PM IST

Uric Acid Level Controlling Juices: सर्दियों में हाई यूरिक एसिड की समस्या बढ़ सकती है जो कि एक परेशानीभरी बात है। यूरिक एसिड लेवल बढ़ जाने से आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य परेशानियां (Effects of high uric acid level) भी हो सकती हैं। बता दें कि यूरिक एसिड के कारण गाउट की बीमारी, हार्ट डिजिजेज और किडनी स्टोन का खतरा बढ़ सकता है। इसी तरह हाई ब्लड प्रेशर लेवल (High Blood Pressure Level) की परेशानी भी हाई यूरिक एसिड लेवल की वजह से बढ़ सकती है।

क्यों बढ़ता है शरीर में यूरिक एसिड? (Causes of rising uric acid level in the body)

यूरिक एसिड खाने-पीने की चीजों में मौजूद प्यूरिन (Purine) नाम के एक तत्व के कारण बढ़ता है। भोजन के साथ यह प्यूरिन आपके शरीर में पहुंचता है । प्यूरिन की थोड़ी-बहुत मात्रा पेशाब के साथ शरीर से बाहर निकल जाती है। लेकिन, जब प्यूरिन अधिक मात्रा में जमा होने लगता है और किडनियां इसे फिल्टर नहीं कर पातीं तो शरीर में यूरिक एसिड का लेवल भी बढ़ जाता है। यह यूरिक एसिड कांच की तरह के टुकड़ों (uric acid crystals) का आकार ले लेता है और फिर यह जॉइंट्स के आसपास जमा होने लगता है।

यूरिक एसिड कम करने के उपाय क्या हैं? (How to control high uric acid level)

बढ़े हुए यूरिक एसिड लेवल को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं आपके किचन में पड़े फल और सब्जियां, जिनका जूस बनाकर आप पी सकते हैं। ये जूसेस ऐसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं जो शरीर में यूरिक एसिड के लेवल को करने में कारगर पाए गए हैं। ये बॉडी क्लिंजिंग का काम करते हैं जिससे अन्य प्रकार के टॉक्सिंस से भी आपको छुटकारा मिलता है और आप बीमारियों से बच पाते हैं। आइए जानें यूरिक एसिड लेवल कम करने के लिएकौन-से फल-सब्जियों का जूस पीना चाहिए।

हाई यूरिक एसिड को कम करते हैं ये जूसेस (Juices to control high uric acid level)

नींबू का जूस

यूरिक एसिड को कम करने में नींबू का रस (Lemon Juice) बहुत कारगर होता है। दरअसल, नींबू के रस में साइट्रिक एसिड (Citric Acid) पाया जाता है जो  शरीर में जमा यूरिक एसिड को बाहर निकाल फेंकने का काम करता है। आप रोज नींबू पानी (Nimbu pani) बनाकर पी सकते हैं। यह आपको सर्दियों में हाइड्रेटेड रहने में भी (Nimbu pani peene ke fayde) मदद करेगा।

अदरक का पानी (Ginger Water)

अदरक में पाया जाने वाला जिंजरॉल नामका कंपाउंड यूरिक एसिड को कम करने वाले गुण रखता है। यह यूरिक एसिड बनने की प्रक्रिया को भी धीमी कर देता है। वहीं, अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व भी पाए जाते हैं। ये सूजन को कम करने और जॉइंट पेन से आराम दिलानेमें भी कारगर हैं।  आप रोजाना 1-2 चम्मच अदरक का जूस (Ginger Juice) पी सकते हैं। इसी तरह अपने शर्बत या जूस में आप थोड़ा-सा अदरक का जूस (Adrak ka ras peene ke fayde) मिलाकर पिएं।

चेरी फ्रूट का जूस (Cherry fruit juices)

गाउट की समस्या में चेरी का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। चेरी के फलों (Cherry fruit) में एंथोसायनिन नामका कंपाउंड मौजूद होता है। यह, यूरिक एसिड बनने से रोकता है और शरीर में जमा यूरिक एसिड का लेवल भी कम करता है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source