Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
ब्यूटी ट्रेंड के हिसाब से मानें तो 2025 बाकी सालों से थोड़ा बढ़कर ही गया है। खासकर घरेलू नुस्खे तो इतने पॉपुलर रहे कि आजकल के जेन जी बच्चे भी उन्हें फॉलो और सोशल मीडिया में प्रमोट करने से पीछे नहीं रहे। एक ओर जहां हर कोई केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर रहा है और अपने पैसे खर्च कर रहा है। वहीं कुछ घरेलू नुस्खे ऐसे हैं जो आज भी लोगों के बीच अपनी पकड़ बनाए हुए हैं।
हम किसी एक नुस्खे की बात नहीं कर रहे हैं, बल्कि 2025 में खूब पॉपुलर रहे 10 रेमेडीज के बारे में बताने वाले हैं, जिनका इस्तेमाल बे-धड़ल्ले से किया गया। इन 10 रेमेडीज में उबटन, बाल बढ़ाने वाला तेल, होममेड सीरम, जेल आदि आदि शामिल हैं। अगर आपने अभी तक इन में से किसी भी नुस्खे को नहीं आजमाया है, तो आज ही ट्राई करें। ताकि आप ट्रेंड फॉलो करने में पीछे न रह जाएं।
उबटन हमेशा से ही इस्तेमाल होता आ रहा है, लेकिन 2025 में इंटरनेट पर भी कई लोगों ने इसकी बात की और अपने-अपने तरीके से बनाने का तरीका बताया। लेकिन जो सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया गया, उस नुस्खे में बेसन, हल्दी, चंदन और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार किया। यह नुस्खा न सिर्फ स्किन को एक्सफोलिएटकरता है, बल्कि टैनिंग को कम करने और इंस्टेंट ग्लो देने में भी मदद करता है।
बालों की लंबाई बढ़ाने के लिए तेल हमेशा से ही इस्तेमाल होता आया है, लेकिन लोगों ने अपनी दादी-नानी के नुस्खे वाला तेल बताया। 2025 में करी पत्ते के तेल ने लोगों के बीच खूब धूम मचाई। इस तेल को बनाने के लिए नारियल के तेल में करी पत्ते को हल्का गर्म करने के बाद प्याज और मेथी दाना के साथ उबाला जाता है। बाद में गैस बंद करके छानकर इस्तेमाल किया जाता है। यह तेल बालों की जड़ों को मजबूत करता हैं, बालों का झड़ना कम करता और हेयर ग्रोथ को तेज करता है।
बात चाहे एलोवेरा जेल की हो या विटामिन ई की, दोनों ही त्वचा से जुड़ी कई समस्याओंको ठीक करने में मदद करते हैं। इन दोनों में हाइड्रेटिंग और हीलिंग गुण होते हैं। जब आप इन दोनों को मिलाकर अपने चेहरे पर लगाते हैं तो यह त्वचा के खुरदुरेपन को कम करने, दाग-धब्बों को हल्का करने, स्किन टोन को इवन करने और चेहरे पर कमाल का निखार देने में मदद करते हैं।
चावल का पानी तो 2025 में बालों से लेकर स्किन तक, सभी चीजों के लिए किया गया। यह इंस्पिरेशन मिली कोरिया से, जहां माना जाता है कि कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स में राइस का इस्तेमाल किया जाता है। आप घर पर चावल को धोने के बाद सफेद पानी को एक स्प्रे बोतल में भरकर रख दें। इसे आप फेस टोनर स्प्रे की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं और हेयर स्प्रे की तरह भी। दोनों ही तरीकों से आपको फायदे ही फायदे मिलेंगे।
वैसे तो कई लोग ग्लिसरीन के बारे में जानते हैं, लेकिन 2025 में यह बहुत हाइलाइट हुआ। इसे गुलाब जल के साथ मिलाकर होंठों, फटी त्वचा व एड़ियों सहित चेहरे पर भी लगाया गया। क्योंकि अब सर्दियां आ गई हैं, इसलिए आप भी इस रेमेडी का उपयोग कर सकते हैं। यह आपके हाथ-पैरों में नमी को बरकरार रखेगा और त्वचा को रूखा होने से बचाएगा।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।