टाइफाइड से बचने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय और हो जाएं टेंशन फ्री

प्रदूषित पानी पीने और गंदा खाना खाने के कारण व्यक्ति को टाइफाइड हो सकता है या फिर संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से यह बीमारी फैसती है। घरेलू उपाय और नुस्खों से आप टाइफाइड की बीमारी से बच सकते हैं। चलिए जानते हैं टाइफाइड के घरेलू उपाय

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : July 16, 2020 8:23 PM IST

Prevention of Typhoid : बारिश के सीजन में टाइफाइड होने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। यह एक सामान्य रोग है। भारत के लगभग हर एक राज्य में आपको इस बीमारी से पीड़ित मरीज मिल जाएंगे। विशेषज्ञों की मानें तो टाइफाइट एक तरह का  बैक्टीरियल इंफेक्शन है, जो सैल्मोनेला टाइफी (Salmonella typhi) बैक्टीरिया के कारण फैलती है। बारिश में संक्रमण और बैक्टीरिया फैलने का खतरा अधिक होता है, इसलिए इस सीजन में हमें खास ख्याल रखना (Prevention of Typhoid ) जरूरी है।

प्रदूषित पानी पीने और गंदा खाना खाने के कारण व्यक्ति को टाइफाइड हो सकता है या फिर संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से यह बीमारी फैसती है। घरेलू उपाय और नुस्खों से आप टाइफाइड की बीमारी से बच सकते हैं। चलिए इस लेख के माध्यम से जानते हैं टाइफाइड से बचने के घरेलू (Prevention of Typhoid ) उपाय-

टाइफाइड के लक्षण (Symptoms of Typhoid)

यह बीमारी जैसे-जैसे बढ़ती है, मरीजों में उस हिसाब के लक्षण दिखते हैं। डॉक्टर्स की मानें तो मरीजों में 1 से 3 सप्ताह के बीच इस बीमारी का लक्षण दिखने लगता है। टाइफाइड का लक्षण दिखने पर, तुरंत डॉक्टर्स से सलाह ले लेनी चाहिए। इसके लक्षणों को नजरअंदाज करना घातक हो सकता है। आइए जानते हैं टाइफाइड के शुरुआती लक्षण-

  • धीरे-धीरे बुखार का बढ़ना
  • सामान्य से अधिक पसीना आना
  • ड्राई कप
  • वजन घटना और भूख कम लगना
  • पेट में दर्द
  • कमजोरी और थकान महसूस करना
  • मांसपेशियों में दर्द होना
  • सिर दर्द
  • डायरिया की समस्या
  • गंभीर रूप होने पर बेहोशी भी आ सकती है।

टाइफाइड होने पर तुरंत आहार में करें बदलाव 

अगर किसी को टाइफाइड की समस्या हो जाती है, तो सबसे पहले उन्हें अपनी डाइट में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। आइए जानते हैं टाइफाइड होने पर आहार में कैसे करें बदलाव-

  • अधिक रेशेदार खाना ना खाएं
  • शकरकंद, पपीता, साबुत अनाज बिल्कुल भी ना खाएं
  • घी, पेस्ट्री, तला-भुना, मक्खन, मिठाई को कहें ना
  • बाहार की चीजों को खाने से बचें
  • मांसाहार से करें परहेज
  • भूख से थोड़ा कम खाएं
  • तीव्र गंध वाली चीजों को खाने से बचें।
  • मसालेदार चीजों को खाने से बचें
  • गैट बनाने वाले आहार को खाने से बचें
  • सिगरेट, चाय, कॉफी और शराब का सेवन ना करें।

टाइफाइड के घरेलू उपाय (Prevention of Typhoid)

अधिक से अधिक पानी पिएं

शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए अधिक से अधिक तरह पदार्थों का सेवन करें। जब हमारे शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा होती है, तो शरीर में मौजूद टॉक्सिन शौच के माध्यम से बाहर निकल जाते हैं। पानी के अलावा टाइफाइड रोगियों को फ्रूट जूस, नारियल पानी, सूप इत्यादि चीजों का सेवन करना चाहिए।

ठंडे पानी की पट्टी 

बुखार होने पर शरीर को सामान्य तापमान पर लाने के लिए ठंडे पानी की पट्टी करें। मरीज के सिर पर ठंडे पानी की पट्टियां लगाने से शरीर का तापमान सामान्य हो जाता है।

ओआरएस का घोल पिएं

टाइफाइड के मरीजों को आप ओआरएस का घोल पिला सकते हैं। इसके लिए डब्ल्यूएचओ से मान्यता प्राप्त ओआरएस को ही मरीज को पिलाएं। मेडिकल स्टोर से आप ओआरएस का पैकेट लेकर, घर पर ही इसे तैयार कर सकते हैं। आप चाहें तो घर पर ही ओआरएस का घोल तैयार कर सकते हैं। इसके लिए चीनी और नमक को हल्के गुनगुने पानी में मिलाएं और मरीज को पीने के लिए दें।

मॉनसून में बढ़ जाता है आंखों के इंफेक्शन का ख़तरा, इस तरह रखें बच्चों की आंखों को सुरक्षित

सावन की इस बारिश का खूब उठाएं लुत्फ, सेहत को होंगे कई गजब के फायदे