Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Kadha for Dry Cough in Hindi: सूखी खांसी एक आम समस्या है, जो कई लोगों को परेशान करती है। सर्दियों में ज्यादातर लोग सूखी खांसी से परेशान रहते हैं। यह समस्या वायु प्रदूषण, धूम्रपान या किसी अन्य बीमारी के कारण हो सकती है। सूखी खांसी होने पर अक्सर लोग कफ सिरप का सेवन करते हैं। लेकिन आप चाहें तो सूखी खांसी से राहत पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय भी आजमा सकते हैं, जिनमें से एक है काढ़ा पीना। काढ़ा एक आयुर्वेदिक पेय है, जो तरह-तरह की जड़ी-बूटियों से बनाया जाता है। यह खांसी को शांत करने और गले को आराम देने में मदद करता है। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि सूखी खांसी होने पर कौन-सा काढ़ा पिएं(Sukhi Khansi ke Liye Kadha)?
अगर आपको सूखी खांसी हो रही है तो आप अदरक का काढ़ा पी सकते हैं। अदरक में एंटी-इंफ्लमेटेरी गुण होते हैं, जो सूखी खांसी से राहत दिलाने में मदद करते हैं। आपको बता दें कि अदरक में कई कंपाउड्स होते हैं, जो श्वसन मार्ग की मांसपेशियों को आराम दिलाते हैं। इससे सांस लेना आसान होता है और गले की खराश में भी आराम मिलता है। इसके लिए आप एक गिलास पानी में अदरक का छोटा टुकड़ा डालकर अच्छी तरह से उबालें। जब पानी आधा रह जाए, तो इसमें शहद या नींबू का रस मिलाकर पी लें। इससे आपकी इम्यूनिटी बढ़ेगी और सूखी खांसी में आराम मिलेगा।
पुदीने का काढ़ा सेहत के लिए बेहद फायेदमंद होता है। सूखी खांसी से राहत पाने के लिए आप पुदीने का काढ़ा पी सकते हैं। पुदीने का काढ़ा पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और गला साफ होता है। पुदीने का काढ़ा पीने से सांस की नली को खोलने में मदद मिलती है। पुदीने में मेन्थॉल होता है, जो नेचुरल कंजेशन को दूर करने में मदद करता है। पुदीने का काढ़ा पीने से गले और फेफड़ों में जमा बलगम आसानी से बाहर निकल जाता है। इससे गले की जलन और मुंह के छालों में भी आराम मिलता है।
सूखी खांसी होने पर आप काली मिर्च का काढ़ा पी सकते हैं। अगर आप रोज सुबह-शाम को काली मिर्च का काढ़ा पिएंगे, तो इससे सूखी खांसी से राहत मिलेगी। काली मिर्च का काढ़ा पीने से गले की खराश और जुकाम जैसी समस्याएं भी दूर होती हैं। काली मिर्च में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूखी खांसी में आराम दिलाते हैं। काली मिर्च की तासीर गर्म होती है, जिससे शरीर में गर्माहट बनी रहती है। काली मिर्च का काढ़ा पीने से सर्दियों में होने वाले कई रोगों से भी निजात मिलता है।
सूखी खांसी से राहत पाने के लिए आप तुलसी का काढ़ा भी पी सकते हैं। तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो खांसी और गले की खराश को ठीक करते हैं। तुलसी का काढ़ा पीने से गले की सूजन में भी आराममिलता है। अगर आप सर्दियों में रोजाना तुलसी का काढ़ा पिएंगे, तो इससे कई तरह के संक्रमण से भी बचाव संभव है। तुलसी का काढ़ा पीने से बलगम भी निकल जाता है और गला पूरी तरह से साफ हो जाता है।
अगर आप सूखी खांसी से परेशान हैं तो गिलोय के काढ़े का सेवन कर सकते हैं। गिलोय में औषधीय गुण होते हैं, जो कई रोगों के इलाज में असरदार होते हैं। गिलोय का काढ़ा बनाने के लिए आप पानी में गिलोय का छोटा-सा टुकड़ा डालें और इसे अच्छी तरह से उबाल लें। जब पानी आधा रह जाए तो आप गिलोय का काढ़ा पी सकते हैं। इस काढ़े को पीने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है और श्वसन-तंत्र मजबूत बनता है। इस काढ़े को पीने से गला भी पूरी तरह साफ हो जाता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।