हल्दी से 1 सप्ताह में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को करें कम, रोजाना इस तरह से करें इस्तेमाल 

Turmeric for Cholesterol : बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए आप हल्दी का प्रयोग कर सकते हैं। यह काफी हद तक फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इसका इस्तेमाल करने का तरीका क्या है?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : October 4, 2023 6:35 PM IST

Turmeric for Cholesterol : हल्दी स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की परेशानियों को दूर करने में करने में प्रभावी हो सकता है। भारत में हल्दी का प्रयो त्वचा, ऊपरी श्वसन संबंधी परेशानी, जोड़ों और पाचन संबंधी समस्याओं का इलाज करने में प्रभावी हो सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हल्दी हाई कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में काफी हद तक प्रभावी हो सकता है। कोलेस्ट्रॉल हमारे ब्लड में एक चिपचिपा पदार्थ होता है, जिसका स्तर बढ़ने पर हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। क्योंकि इसकी वजह से ब्लड सर्कुलेट होने में परेशानी हो सकती है। आइ जानते हैं कोलेस्ट्रॉल घटाने में कैसे फायदेमंद ( Can turmeric lower cholesterol? ) है हल्दी?

कोलेस्ट्रॉल घटाने में कैसे फायदेमंद है हल्दी? - Can turmeric help lower cholesterol?

कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि कोलेस्ट्रॉल घटाने में हल्दी काफी हद तक फायदेमंद साबित हो सकता है। यह शरीर में मौजूद अतिरिक्त गंदगी को बाहर कर सकता है। हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट्ल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है, जो हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (एचडीएल) या गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ावा दे सकती है। इससे हार्ट हेल्थ में काफी हद तक सुधार किया जा सकता है। हल्दी में मौजूद गुण ब्लड सर्कुलेट करने में प्रभावी हो सकता है, जिससे हार्ट अटैक के खतरों को कम करने में मदद मिल सकती है।

कोलेस्ट्रॉल घटाने में कैसे इस्तेमाल करें हल्दी? - How to use turmeric to reduce cholesterol

बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने के लिए आप हल्दी का प्रयोग कई तरह से कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ आसान सा तरीका-

हल्दी का पानी

कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए हल्दी का पानी पी सकते हैं। इसका सेवन करने के लिए सबसे पहले 1 गिलास गर्म पानी लें। इसमें चुटकीभर हल्दी मिक्स कर लें। अब इस पानी का सेवन करें। इससे काफी हद तक शरीर की विषाक्तता कम होती है, जो कोलेस्ट्रॉल घटाने में प्रभावी है।

हल्दी और शहद

हल्दी और शहद का मिश्रण स्वास्थ्य के लिए हेल्दी हो सकता है। इससे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। इसका प्रयोग करने के लिए 1 चम्मच हल्दी लें, इसमें 1 चम्मच शहद मिक्स करके इसका सेवन करें। रोजाना रात में सोने से पहले इस मिश्रण का सेवन करने से आपको काफी लाभ मिलेगा।

बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए हल्दी काफी हद तक फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, इससे पूर्णत: कोलेस्ट्रॉल का इलाज करना संभव नहीं है। हर व्यक्ति पर इसका असर अलग-अलग रूप में कर सकती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source