अपच की समस्या को दूर करें तुलसी की पत्तियां, जानें कितनी मात्रा में करना चाहिए सेवन, इसके फायदे

अपच की समस्या को दूर करें तुलसी की पत्तियां, जानें कितनी मात्रा में करना चाहिए सेवन और इसके फायदे क्या होते हैं....

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : July 30, 2021 8:01 AM IST

Tulsi Leaves Benefits for Indigestion in Hindi: पेट की समस्या होने पर कुछ भी अच्छा नहीं लगता है। ना खाने की इच्छा होती है और ना ही कुछ पीने की। पेट से संबंधित एक कॉमन समस्या है अपच यानी इनडाइजेशन (Indigestion in Hindi) की। अपच की समस्या होने पर आप कुछ खाए ना भी हों, तो भी पेट भरा हुआ लगता है। जब आपके पेट में मौजूद एसिड वापस आपके इसोफेगस में चला जाता है, तो यह अपच का कारण बनता है। यह पेट में किसी गड़बड़ी के कारण हो सकता है, जो जलन पैदा करता है। यदि अपच का इलाज (Home Remedies for Indigestion) ना किया जाए तो कई तरह की गंभीर समस्याएं हो सकती हैं, जैसे पेट दर्द, पेट में भारीपन महसूस होना, उल्टी आदि। अक्सर लोग अपच की समस्या को दूर करने के लिए दवा खा लेते हैं, जबकि कुछ घरेलू उपाय भी अपच की समस्या (Indigestion Problem) को दूर कर सकते हैं। यदि आपको भी अपच या डाइजेस्टिव प्रॉब्लम (Digestive problems) है, तो तुलसी इस समस्या को दूर कर सकती है।

अपच की समस्या दूर करें तुलसी की पत्तियां

तुलसी एक बेहद ही हेल्दी, सुगंधित आयुर्वेदिक औषधि है। तुलसी का पौधा लोग अपने घरों के आंगन, बालकनी में लगाते हैं और पूजा करते हैं। तुलसी एक बेहद ही पुराना हर्ब है। इसके मेडिसिनल और सेहत लाभ कई हैं। तुलसी में कई तरह के विटामिन और खनिज होते हैं। यह विटामिन ए, सी, ई, के और ओमेगा-3 कॉम्पोनेंट का भी एक समृद्ध स्रोत है। इसमें कॉपर, कैल्शियम, मैंगनीज, फॉस्फोरस, जिंक और पोटैशियम आदि कई अन्य खनिज भी मौजूद होते हैं।

तुलसी में कई विटामिन, मिनरल्स होने के अलावा एंटीऑक्सिडेंट जैसे ल्यूटिन, जेक्सैन्थिन (zeaxanthin), बीटा कैरोटीन और बीटा-क्रिप्टोक्सैन्थिन होते हैं। तुलसी के पत्तों में "कार्मिनेटिव्स (सुगंधित पाचन टॉनिक या सुगंधित बिटर के रूप में जाना जाता है) होता है, जो अपच, सीने में जलन, मतली और अत्यधिक गैस के लक्षणों से राहत दे सकते हैं।"

तुलसी की पत्तियां इसोफेगस और पेट की लाइनिंग को शांत करता है, जो पेट में अत्यधिक एसिड बनने के कारण होता है। एंटी-अल्सर गुण गैस्ट्रिक एसिड के प्रभाव को कम करता है। गैस का निर्माण कम करता है। तुलसी एक गैस से छुटकारा दिलाने वाला हर्ब है, जो पेट की समस्याओं को शांत करने में मदद कर सकता है।

अपच की समस्या का इलाज करने के लिए यूं करें तुलसी का सेवन

अपच होने पर आप तुलसी की पत्तियों का सेवन कर सकते हैं। यह पाचन को बेहतर बनाता है। अपच, गैस की समस्या, एसिड से जूझ रहे हैं, तो प्रत्येक दिन 2 से 3 तुलसी के पत्ते चबाएं। आप इन पत्तियों को जूस, काढ़ा, स्मूदी आदि में भी मिला सकते हैं। नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ में 2-3 चम्मच तुलसी के पत्तों का रस मिलाएं। तुलसी के साथ इन खाद्य पदार्थों का सेवन करेंगे, तो अपच से राहत मिल सकती है।

तुलसी के अन्य फायदे (Tulsi Benefits in Hindi)

तुलसी में कुछ कूलिंग प्रॉपर्टीज होते हैं, इसलिए गर्मियों में अधिक सेवन किया जाता है। यह शरीर को टॉक्सिन से मुक्त रखता है। शरीर को साफ करता है, शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है। पेट के स्वास्थ्य के अलावा, तुलसी के पत्ते खाने से फाइबर की मात्रा शरीर में जाती है। रक्त शर्करा को कम करता है। यह हेल्दी हर्ब वजन घटाने में भी सहायता करता है और कोलेस्ट्रॉल को भी कम कर देता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source