तुलसी और कालीमिर्च से बना ये जादुई नुस्खा मिनटों में आपकी पेट की गैस को निकाल देगा बाहर, पाएं 5 मिनट में आराम

पेट में गैस की समस्या किसी भी व्यक्ति को परेशान कर सकती है और गैस का दर्द व्यक्ति के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। जानिए सिर्फ 5 मिनट का कारगर नुस्खा।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : June 30, 2021 6:11 PM IST

मौजूदा वक्त में पेट में गैस की समस्या होना आम है, जिसके पीछे सबसे बड़ी वजह है बाहर का खाना। बाहर का खाना खाने से यहां मतलब जंक फूड, फास्ट फूड और तली-भुनी चीजों के सेवन से है, जो पेट में गैस बनने के पीछे सबसे बड़ा कारण है और तो और इन चीजों के ज्यादा सेवन से आपको कब्ज की शिकायत भी हो सकती है। पेट में कब्ज और गैस की समस्या किसी भी व्यक्ति को परेशान कर सकती है और इस समस्या से परेशान व्यक्ति हर दम एलोपैथी मेडिसिन पर निर्भर रहता है क्योंकि गैस का दर्द व्यक्ति के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। इस लेख में हम आपको एक ऐसा तरीका बता रहे हैं, जो आपके पेट की गैस की समस्या को दूर कर सकता है। आइए जानते हैं कौन सा है ये तरीका।

पेट की गैस को तुरंत दूर करने का तरीका

इस बात को ध्यान में रखना जरूरी है कि जब हमारा पेट ठीक रहता है तो ही हम स्वस्थ रह पाते हैं क्योंकि अधिकतर बीमारियां हमारे पेट की खराबी के कारण ही होती है। पेट की गैस का हमारी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है इस लेख में हम आपको पेट की गैस को तुरंत बाहर निकालने का रामबाण उपाय बता रहे हैं। इस नुस्खे को आजमाने के लिए आपको बस ये काम करना होगा तो आइए जानते हैं क्या है ये नायाब नुस्खा।

पेट में गैस का प्रभाव शरीर के अंग-अंग को करता है खराब

जब भी पेट में गैस बनती हो तो हम ठीक प्रकार से खा भी नहीं सकते। इसका प्रभाव हमारे बालों पर, हमारे शरीर के जोड़ों पर ,आंखों पर, हमारी पाचन प्रणाली पर और न जाने पेट की गैस का बुरा प्रभाव हमारे शरीर पर कहां -कहां पड़ता है। पेट में बनने वाली गैस का दर्द आपके सीने में पहुंचकर हार्ट अटैक का कारण बन सकता है।

पेट की गैस को दूर करने का रामबाण उपाय

सामग्री

1-तुलसी के पत्ते

2-कालीमिर्च के दाने

3- देसी घी

कैसे करना है ये नुस्खा

1-इस उपाय को करने के लिए आपको थोड़े से तुलसी के पत्ते लेने हैं और थोड़ी सी कालीमिर्च लेनी है।

2- इन दोनों को पीस लेना है। फिर थोड़ा सा देसी घी मिलाकर आपने इसे खा लेना है।

3-इसके सेवन के कुछ ही देर बाद आप देखेंगे कि आपकी पेट की गैस बिल्कुल ठीक हो गई और आप तरोताजा महसूस करने लगेंगे।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.