सर्दियों में वेट लॉस करना है तो सुबह-सुबह पीएं ये हर्बल चाय, तेजी से होगा फैट लॉस भी

अगर आप भी बढ़ते वजन को बिना ज्यादा मेहनत किए कम करना चाहते हैं तो आप रोज एक खास आयुर्वेदिक हर्बल टी का सेवन कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 7, 2023 7:01 AM IST

Herbal drink for weight loss in winters: ठंड बढ़ने के साथ ही लोगों को वजन बढ़ने की भी चिंता सताने लगती है क्योंकि, सर्दियों के मौसम में लोग सुबह वॉक या एक्सरसाइज के लिए जा नहीं पाते और शाम को ठंडी हवाओं के बीच घर से बाहर निकलने का मन नहीं करता। आलस, ठंड और बनते-बिगड़ते मूड के बीच लोगों के लिए कसरत कर पाना मुश्किल-सा ही होता है। तो वहीं, सर्दियों में बनने वाली खीर, मिठाइयां, परांठे, पकौड़े और अन्य सीजनल डिशेज का स्वाद लेने के साथ-साथ एक्स्ट्रा कैलोरी, फैट और चीनी भी हमारे शरीर में जमा होने लगती है। ये चीजों मोटापा बढ़ाती हैं और साथ ही पुरानी बीमारियों के गम्भीर बनने का रिस्क भी। (health risks in winter season)

ऐसे में अगर आप भी बढ़ते वजन को बिना ज्यादा मेहनत किए कम करना चाहते हैं तो आप रोज एक खास आयुर्वेदिक हर्बल टी का सेवन कर सकते हैं। यह चाय एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है और यह शरीर की मेटाबॉलिक रेट भी बढ़ाती है। जिससे आपकी इम्यूनिटी भी बढ़ती है और आसानी से वेट को बढ़ने से रोकने में भी सहायता होती है। यह गुणकारी हर्बल टी बनती है तुलसी की पत्तियों (holy basil leaves) और अदरक से। पढ़ें सर्दियों में वेट लॉस के लिए कारगर इस हेल्दी चाय को बनाने का तरीका और इसके अन्य फायदे।

वेट लॉस के लिए तुलसी का काढ़ा बनाएं ऐसे

  • एक गिलास पानी लें और उसमें 6-8 तुलसी की पत्तियां डालें और यह पानी उबलने के लिए आंच पर रखें।
  • फिर, इसमें एक चम्मच कूटी हुई अदरक (Ginger) डालें।
  • मिश्रण को तब तक उबालें जब तक कि यह आधा ना हो जाएं। अब इस मिश्रण को छान लें और सुबह खाली पेट पीएं।

तुलसी-अदरक की चाय पीने के फायदे (Tulsi-Ginger herbal drink benefits)

  • तुलसी में पाया जाने वाला इसेंशियल ऑयल यूज़ेनॉल (eugenol) एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाना जाता है और सर्दियों में होने वाली जोड़ों के दर्द की समस्या को भी कम करता है।
  • साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो शरीर को फ्री-रैडिकल डैमेज से भी सुरक्षित रखते हैं।
  • यह बॉडी डिटॉक्स भी करता है और इम्यून पॉवर बढ़ाता है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.