खांसी से पाना है छुटकारा तो इन 4 तरीकों से करें तुलसी का सेवन, जल्द मिलेगा आराम

तुलसी की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो कई रोगों से बचाते हैं। हम आपको तुलसी के इस्तेमाल करने के तरीके बता रहे हैं, इन्हें जरूर आजमाकर देखें। इस नेचुरल हर्ब से खांसी का इलाज कुछ ही (Tulsi to cure cough) दिनों में संभव है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : May 21, 2021 12:11 AM IST

Basil to cure cough in Hindi: आज इस कोरोना काल में हर कोई खांसी (Cough), सर्दी-जुकाम से परेशान है। कोरोना के लक्षणों में सूखी खांसी शामिल है। ऐसे में जिसे भी खांसी होती है, उन्हें अलर्ट रहना चाहिए। खांसी-जुकाम बेशक एक वायरल रोग है, जिसे अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन अधिक दिनों तक सूखी खांसी होना भी ठीक नहीं है। यह क्षय रोग (Tuberculosis) भी हो सकता है। अक्सर लोग खांसी को ठीक करने के लिए कफ सिरप पीने लगते हैं, जिससे अधिकतर लोगों को कोई खास फायदा नहीं पहुंचता है। ऐसे में आप कुछ घरेलू उपायों को आजमाकर देखें। तुलसी के सेवन से आप खांसी को दूर (Tulsi Benefits in treating cough) कर सकते हैं।

तुलसी (Basil benefits in Hindi) एक बेहद ही स्वास्थ्यवर्धक हर्ब है, जो खांसी-जुकाम के साथ ही कई रोगों को दूर करती है। खांसी-जुकाम से छुटकारा पाने के लिए आप तुलसी (Tulsi Benefits in treating cough cold) की पत्तियों को चबाकर खाएं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो कई रोगों से बचाते हैं। हम आपको तुलसी के इस्तेमाल करने के तरीके बता रहे हैं, इन्हें जरूर आजमाकर देखें। इस नेचुरल हर्ब से खांसी का इलाज कुछ ही (Tulsi to cure cough) दिनों में संभव है।

तुलसी कैसे है खांसी में कारगर?

तुलसी की पत्तियों में एंटी-इंफ्लेमेटरी, फ्लेवोनॉएड्स, एंटीवायरल गुण मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। इसके अलावा तुलसी में कैल्शियम, विटामिन ए, सी, आयरन, पोटैशियम आदि भी होते हैं, जो आपको कई बीमारियों से बचाए रख सकते हैं। तुलसी किसी भी तरह के संक्रमण से भी बचाते हैं। तुलसी के सेवन से आपको जल्दी-जल्दी खांसी, जुकाम की समस्या परेशान नहीं करेगी।

तुलसी वाली चाय खांसी से राहत दिलाए

तुलसी की 10-12 पत्तियां लें। पैन में एक गिलास पानी डालें। इसमें तुलसी डालकर उबलने दें। अब आधा चम्मच चाय की पत्ती डाल दें। थोड़ी देर और उबलने दें। इसे छानकर पिएं। दिनभर में दो बार तुलसी वाली चाय पीने से खांसी की समस्या से छुटकारा (tulsi remedy for cough) मिल जाएगा।

तुलसी-अदरक का काढ़ा खांसी करे ठीक

एक कप पानी में तुलसी के पत्ते और एक छोटा टुकड़ा अदरक का डालकर उबाल लें। इसे तब तक मंदी आंच पर उबालें जब तक पानी आधा ना हो जाए। एक दिन में दो बार इसका सेवन करें। आप इसमें एक चम्मच शहद भी मिला सकते है।

खांसी दूर करने के लिए पिएं तुलसी का जूस

आप तुलसी की कुछ पत्तियों को मिक्सी में डालकर उसे ब्लेंड कर लें। इसमें थोड़ा पानी मिलाएं और एक बार फिर मिक्सी को चलाएं। इसे गिलास में छानकर इस जूस का सेवन करें। आप इसमें नींबू, नमक भी मिला सकते हैं। इसे दिन भर में थोड़ा-थोड़ा पीते रहें।

जिद्दी खांसी से रहते हैं परेशान, ट्राई करें तुलसी-शहद !

Cough Home Remedies: खांसी से राहत दिलाती है तुलसी, जान लें इस औषधि के इस्तेमाल का सही तरीका

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source