Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Tulsi ajwain ki chai ke fayde: कोविड महामारी (Corona pandemic) के दौरान खुद को इस घातक वायरस से बचाए रखना है, तो सबसे जरूरी है कोरोना से संबंधित सभी प्रोटोकॉल, गाइडलाइंस का सही तरीके से पालन करना। इसके साथ ही आप हेल्दी ईटिंग हैबिट्स, हाइजीन मेंटेन करने के साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता को बूस्ट (Immunity booster drinks) करके भी खुद को संक्रमित होने से काफी हद तक बचाए रख सकते हैं। खानपान की बात करें, तो आपको इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए नेचुरल चीजों का सेवन करना चाहिए। चाय पीने का शौक रखते हैं, तो दूध वाली चाय पीने से बेहतर है कि आप सुबह-सुबह तुलसी अजवाइन से बनी हर्बल टी पिएं (Tulsi ajwain Tea), ताकि रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो। तुलसी अजवाइन की चाय पीने से सेहत को कई अन्य लाभ भी होंगे। अजवाइन (Ajwain Benefits) से पेट की समस्या नहीं होगी। गैस, ब्लोटिंग दूर होगा। तुलसी से खांसी, जुकाम ठीक हो सकता है। आइए जानते हैं तुलसी अजवाइन की चाय के फायदे (Tulsi ajwain ki chai ke fayde), बनाने का तरीका...
तुलसी अजवाइन की चाय (Tulsi ajwain ki chai) बनाने के लिए आपको चाहिए 1 कप दूध, 1 कप पानी, 5-8 तुलसी के पत्ते, 1 छोटा चम्मच अजवाइन, थोड़ी सी चायपत्ती, चीनी। गैस पर चाय का बर्तन रखें। उसमें पानी, दूध डालकर उबालें। अब इसमें तुलसी की पत्तियां, अजवाइन, चायपत्ती डालकर 1 मिनट उबालें। अब चीनी डालें और 1 मिनट उबलने दें। आप पाएंगे कि तुलसी, अजवाइन का स्वाद, फ्लेवर चाय में घुल गई है। अब इसे कप में छान लें। इसे गर्म ही पिएं तो अधिक लाभ देगा। आप इस हर्बल टी को बिना दूध डाले भी बना सकते हैं। जब दूध नहीं डालेंगे तो चायपत्ती भी थोड़ा कम ही डालें, ताकि आपको अजवाइन, तुलसी के अधिक लाभ मिल सकें।
तुलसी अजवाइन की चाय में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं जैसे यह चाय एंटीमाइक्रोबियल, एंटी फंगल, एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है। इस चाय को नियमित रूप से पीने से किसी भी तरह के संक्रमण, रोगों के अधिक होने की संभावना कम हो जाती है। यह हर्बल टी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करती है। अजवाइन में एंटी बैक्टीरियल, एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी फंगल तत्व होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं। तुलसी भी एक औषधीय पौधा है, जिसका इस्तेमाल वर्षों से आयुर्वेद में कई रोगों के उपचार में किया जाता रहा है। तुलसी अजवाइन की चाय पीने से मूड फ्रेश होता है। मस्तिष्क तरोताजा हो उठता है।
(डिस्क्लेमर:इस लेख में दी गई घरेलू नुस्खों से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गई हैं। किसी बीमारी की चिकित्सा से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया अपने चिकित्सक का परामर्श लें।)