जोड़ों के हर एक कोने से यूरिक एसिड बाहर निकाल फेंकेगा ये पीले रंग की चटनी, खाने में भी है बेहद स्वादिष्ट

Yellow chutney Recipe for uric Acid :  यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने के लिए पीले रंग की चटनी का सेवन करना काफी हेल्दी हो सकता है। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी और बनाने की विधि?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : February 13, 2024 3:30 PM IST

Yellow chutney Recipe for uric Acid : ब्लड में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने पर जोड़ों में दर्द और सूजन की परेशानियां हो सकती है। अगर आप जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करना चाहते हैं, तो यूरिक एसिड को कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी होता है। मालूम हो कि हमारे यूरिक एसिड शरीर का एक सामान्य अपशिष्ट पदार्थ है, जो प्यूरीन नामक केमिकल के टूटने की वजह से बनता है। प्यूरीन शरीर में पाया जाने वाला एक प्राकृतिक पदार्थ है। ये कई तरह के खाद्य पदार्थों में भी पाए जाते हैं, जैसे कि मीट-मछली, शराब इत्यादि। यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने के लिए खानपान पर अधिक जोर देने की जरूरत होती है। कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जिससे आप यूरिक एसिड के स्तर को कम कर सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में एक ऐसी स्वादिष्ट चटनी क बारे में बताएंगे, जिससे आपका यूरिक एसिड स्तर काफी हद तक कम हो सकता है। यह स्वादिष्ट चटनी नींबू के छिलकों से तैयार की जाती है। आइए जानते हैं इसके फायदे और इसकी स्वादिष्ट रेसिपी क्या है?

नींबू के छिलके की चटनी यूरिक एसिड में कैसे फायदेमंद है?

कई वैज्ञानिक अध्ययनों से पता चलता है कि नींबू के छिलकों में गठिया से पीड़ित लोगों में यूरिक एसिड के स्तर को कम करने का गुण होता है। दरअसल, नींबू में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो यूरिक एसिड के स्तर को कम कर सकते हैं। साथ ही यह एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों का भंडार है, जिससे शरीर की सूजन और लालिमा को कम करने में मदद मिल सकती है। अगर आप ब्लड में यूरिक एसिड के स्तर को कम करना चाहते हैं, तो नींबू के छिलकों से बनी चटनी का सेवन करना आपके लिए हेल्दी हो सकता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि?

नींबू के छिलकों की चटनी घर पर कैसे बनाएं?

आवश्यक सामग्री

  • नींबू के छिलके - 1/2 कप
  • जीरा - 1/2 टी स्पून
  • हल्दी - 1/2 टी स्पून
  • चीनी -  1 टी स्पून
  • नमक - 1/2 टी स्पून
  • तेल -  1 टी स्पून

विधि

नींबू के छिलकों की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप नींबू का छिलका लें। अब इसे 1 गर्म पानी में डालकर थोड़ी देर के लिए उबाल लें और फिर इसका पानी हटा लें। इससे छिलके की कड़वाहट दूर हो जाएगी। इसके बाद इसमें सभी तरह के मसालों को मिक्स करके इसे बारीक पीस लें। लीजिए आपकी स्वादिष्ट चटनी तैयार है। इसे आप रोटी या पराठों के साथ सर्व कर सकते हैं।

नींबू के छिलकों से तैयार चटनी का सेवन करना काफी ज्यादा हेल्दी साबित हो सकता है। इससे यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी स्थिति काफी ज्यादा गंभीर है, तो ऐसे में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें।