
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Published : December 20, 2023 11:37 AM IST
This Leaf Relief from Joint Pain : ठंड का सीजन आते ही बड़े-बुजुर्गों को जोड़ों में दर्द शुरू हो जाता है। लेकिन आज के समय में यह परेशानी न सिर्फ बुजुर्गों की है, बल्कि कम उम्र में भी लोगों को जोड़ों में दर्द की शिकायतें हो रही हैं। जोड़ों में दर्द होने की वजह से कई तरह के कामकाज ठप हो जाते हैं। ऐसे में जोड़ों के दर्द से निजात पाना बहुत ही जरूरी है। अगर आप चाहते हैं कि ठंड में आपको जोड़ों में दर्द की शिकायत न हो, तो इसके लिए आप कुछ आसान से तरीकों को फॉलो कर सकते हैं। इन तरीकों में आज हम एक ऐसे जंगली पत्ते के बारे में बताएंगे, जिससे जोड़ों का दर्द कुछ ही दिनों में दूर हो जाएगा। यह नुस्ख हमारी दादी-नानी कई वर्षों से इस्तेमाल करती आ रही हैं। आइए जानते हैं इस जंगली पत्ते के बारे में-
आक का पत्ता जंगल झाड़ियों में मिलने वाला पत्ता है। इस पत्ते के अक्सर लोग जहर समझ बैठते हैं, लेकिन यह चमत्कारी पत्ता आपके जोड़ों के दर्द को कम कर सकता है। दरअसल, इस पत्ते में दर्द निवारक, एंटीऑक्सीडेंट्, एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे गुण होते हैं, जो आपके जोड़ों में होने वाली सूजन, दर्द की परेशानी को दूर कर सकते हैं। अगर आप नियमित रूप से इस पत्ते का प्रयोग करते हैं, तो इससे दर्द कुछ ही दिनों में गायब हो सकते हैं।
हमारी दादी नानी आक के पत्तों का प्रयोग अपने जोड़ों के दर्द और गठिया की अन्य परेशानियों को दूर करने के लिए करती हैं। इसके पत्तों का प्रयोग आप सीधेतौर पर या फिर तेल बनाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-
इसके लिए सबसे पहले सूखा आक का पत्ता लें, इसे पीसकर या फिर डायरेक्ट सरसों के तेल में डालकर कुछ देर के लिए पकाएं। इसके बाद इस तेल को स्टोर करके रखें और जरूरत पड़ने पर इस तेल का इस्तेमाल प्रभावित हिस्से पर करें। इससे काफी हद तक जोड़ों के दर्द से आराम मिल सकता है।
आप के पत्तों का प्रयोग डायरेक्ट भी कर सकते हैं। इसके लिए 2 से 3 आक के पत्ते लें, इसे लोहे के तवे पर सेंककर थोड़ा का नर्म करें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा तेल और हल्दी डालकर इसे घुटनों वाले हिस्से पर लगाएं और एक सूती कपड़े की मदद से बांध लें। करीब 1 से 2 घंटे बाद इस पट्टी को हटाएं। 2 से 3 बार इस नुस्खे को आजमाने से जोड़ों का दर्द कम हो सकता है।
जोड़ों का दर्द कम करने के लिए आप आक के पत्तों का प्रयोग कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है तो ऐसी स्थिति में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.