नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को पिघलाकर बाहर निकाल फेंकेगी ये टेस्टी चटनी, घर पर इस तरह करें तैयार

Chutney For Bad Cholesterol: शरीर में बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए इस खास तरह की चटनी का सेवन कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : February 17, 2025 8:00 AM IST

Bad Cholesterol Home Remedy: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या लोगों में तेजी से बढ़ रही है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में मौजूद एक मोम जैसा चिपचिपा पदार्थ होता है, जो शरीर के बेहतर कामकाज के लिए जरूरी होता है। हमारे शरीर में दो तरह का कोलेस्ट्रॉल होता है, पहला गुड कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल)। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर यह नसों में जमा हो जाता है और धमनियों को ब्लॉक कर सकता है। इसके कारण हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में, शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो जाता है। अगर आप अपने शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करना चाहते हैं, तो इसके लिए खानपान पर विशेष ध्यान दें। आज इस लेख में हम आपको एक खास तरह की चटनी की रेसिपी बताएंगे, जो शरीर में बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने में मददगार हो सकती है। सबसे अच्छी बात यह है कि आप इस चटनी को घर पर बहुत ही आसान तरीके से तैयार कर सकते हैं। तो आइए, जानते हैं इस चटनी की रेसिपी -

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए चटनी कैसे बनाएं? -  How To Make Chutney To Reduce Cholesterol In Hindi

आवश्यक सामग्री

  • टमाटर - 2 से 3
  • लहसुन - 2 से 3 कली
  • हरी मिर्च - 2 से 3
  • धनिया - 1 मुट्ठी
  • पुदीना - 1 मुट्ठी
  • नमक - स्वादानुसार

विधि

सबसे पहले टमाटर, हरी मिर्च, धनिया और पुदीना को पानी से अच्छी तरह धो लें। इसके बाद लहसुन की कलियों को छील लें। अब एक ब्लेंडर में इन सभी सामग्रियों को डालें और अच्छी तरह पीस से लें। आपकी स्वादिष्ट चटनी बनकर तैयार है। आप इसे दोपहर, शाम या फिर रात के समय खा सकते हैं। इसके सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल को घटाने में काफी मदद मिल सकती है। साथ ही, सेहत को कई अन्य लाभ भी मिल सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल में चटनी खाने फायदे - Chutney Benefits To Reduce Cholesterol In Hindi

  • टमाटर में लाइकोपीन नामक एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। साथ ही, यह बैड कोलेस्ट्रॉल के ऑक्सीकरण को रोकता है, जिससे धमनियों में प्लाक बनने का खतरा भी कम होता है।
  • लहसुन में एलिसिन नामक तत्व पाया जाता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। साथ ही, शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाता है। कई अध्ययनों से पता चलता है कि लहसुन रक्त को पतला करके रक्त वाहिकाओं को सिकुड़ने से रोकता है, जिसकी वजह से कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहता है।
  • धनिया और पुदीना में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाने और बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम में मदद करते हैं।

Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source