Best Detox Drink Recipe: सुबह उठने के बाद पेट साफ होना और बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन होना बहुत महत्वपूर्ण होता है। शरीर में जमा टॉक्सिंस और हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने के लिए बॉ़डी डिटॉक्स करना जरूरी है। जहां ज्यादातर लोगो को सुबह चाय-कॉफी या दूध पीने की आदत होती है। लेकिन, इन ड्रिंक्स के सेवन से शरीर और स्वास्थ्य को नुकसान होता है। हेल्दी रहने और कैफीन के नुकसान से बचने के लिए लोगों को कुछ ऐसे मॉर्निंग ड्रिंक्स का सेवन करना चाहिए जो बॉडी डिटॉक्स में मदद कर सके। ऐसा ही एक ड्रिंक आप घर पर मिलने वाली सस्ती और हेल्दी चीजों से बना सकते हैं। नींबू के रस और पुदीने के पेस्ट को पानी में घोलकर आप एक हेल्दी मॉर्निंग ड्रिंक तैयार कर सकते हैं। जानें इस ड्रिंक को बनाने का तरीका और इसके सेवन के फायदे।
एक लीटर पानी लें और उसमें ककड़ी के कुछ टुकड़े (slices of cucumber) डाल दें।
फिर इसमे नींबू का रस (Lemon Juice) और पुदीने की कुछ पत्तियां (Mint leaves) मिला लें।
अब इन सभी चीजों को रातभर के लिए ढंककर रख दें।
अगले दिन सुबह इस पानी का सेवन करे।
पुदीना-ककड़ी वाला डिटॉक्स ड्रिंक पीने के फायदे (Benefits of drinking Cucumber-Lemon-Mint detox water)
गर्मियों में शरीर में पानी की कमी से बचने के लिए इस ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं। इससे बॉडी हाइड्रेशन में मदद होती है और दिनभर के लिए एनर्जी बनी रहती है।
मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और वेट लॉस होता है। (drink for weight loss)
यह पानी पीने से पाचनशक्ति बढ़ती है और इससे डाइजेशन सुधरता है।
नींबू में पाया जानेवाला विटामिन सी (Vitamin C) और अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidants) इम्यूनिटी बढ़ाते हैं जिससे बीमार पड़ने का रिस्क भी कम होता है।
इस हेल्दी ड्रिंक में पाए जाने वाले तत्व फ्री-रैडिकल्स डैमेज (free radical damage) से स्किन को सुरक्षित रखते है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.