जोड़ों में जमा यूरिक एसिड को पूरी तरह खींचकर बाहर कर देगा ये 1 पत्ता, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

Leaf For Uric Acid: शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने के लिए कुछ पत्तियां काफी कारगर साबित हो सकती हैं। आइए, जानते हैं ऐसे ही एक पत्ते के बारे में, जो हाई यूरिक एसिड के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : March 15, 2024 8:31 AM IST

Uric Acid Home Remedy: गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण यूरिक एसिड की समस्या इन दिनों लोगों में आम हो गई है। दरअसल, यूरिक एसिड हमारे शरीर में मौजूद एक अपशिष्ट पदार्थ है, जो प्यूरीन नामक केमिकल के टूटने से बनता है। आमतौर पर, किडनी इसे फिल्टर करके पेशाब के माध्यम से शरीर से बाहर निकाल देती है। लेकिन जब किडनी ठीक तरह से काम नहीं कर पाती है, तो यह जोड़ों में जमा होने लगता है। शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने पर जोड़ों में दर्द और सूजन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। साथ ही, यह गाउट और किडनी स्टोन जैसी बीमारियों का कारण भी बन सकता है। ऐसे में, यूरिक एसिड को कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो जाता है। यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने के लिए आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आहार में कुछ खास तरह की चीजों को शामिल करने से आपको यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। यूरिक एसिड से पीड़ित लोगों के लिए कुछ हर्ब्स बहुत लाभकारी साबित हो सकते हैं। इन्हीं हर्ब्स में पुदीना भी शामिल है। जी हां, पुदीना के सेवन से यूरिक एसिड के स्तर को काफी हद तक कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। तो आइए, जानते हैं यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में पुदीना कैसे फायदेमंद है और किस तरह करें इसका सेवन?

यूरिक एसिड में कैसे फायदेमंद है पुदीना? - Mint Leaves Good For Uric Acid In Hindi

यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने के लिए पुदीना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। पुदीने की पत्तियों में डिटॉक्सिफाइंग और मूत्रवर्धक गुण पाए जाते हैं। यह शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को पेशाब के जरिए बाहर निकाल देता है। साथ ही, यह मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाकर प्यूरीन के पाचन में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होते हैं, जो जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसमें कुछ ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो गाउट के कारण होने वाली सूजन को रोकने में मदद कर सकते हैं। इतना ही नहीं, यह पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है।

यूरिक एसिड में पुदीने की पत्तियों का उपयोग कैसे करें? - How To Use Mint Leaves For Uric Acid In Hindi

  • यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने के लिए आप पुदीने का सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं। आइए, जानते हैं -
  • यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए आप रोजाना सुबह खाली पेट 8-10 पुदीने की पत्तियां चबा सकते हैं।
  • नियमित रूप से सुबह खाली पेट पुदीने के अर्क का सेवन करने से हाई यूरिक एसिड की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
  • शरीर में बढ़ते यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए पुदीने की चाय का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
  • यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए आप पुदीने की पत्तियों का काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं।

यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करने के लिए पुदीने की पत्तियां काफी फायदेमंद साबित हो सकती हैं। हालांकि, अगर आपकी परेशानी ज्यादा बढ़ रही है, तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source