बदलते मौसम में सर्दी-खांसी और गले की खराश से तुरंत राहत दिलाएगा ये आयुर्वेदिक काढ़ा, घर पर इस तरह करें तैयार

Ayurvedic Kadha For Cold Cough: बदलते मौसम में सर्दी-खांसी को दूर करने के लिए आप ये आयुर्वेदिक काढ़ा पी सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : September 25, 2024 7:31 PM IST

Ayurvedic Kadha For Cold Cough: बदलते मौसम में अधिकतर लोग सर्दी-खांसी, जुकाम और गले में खराश जैसी समस्याओं परेशान रहते हैं। सीजनल चेंज के कारण कई तरह की मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। दरअसल, बदलते मौसम में शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, जिसके कारण हम बीमारियों की चपेट में जल्दी आ जाते हैं। ऐसे में, अक्सर लोग सर्दी-खांसी और जुकाम होने पर दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन फिर भी जल्दी आराम नहीं मिल पाता है। वहीं, इन दवाओं का ज्यादा सेवन सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है। ऐसे में, सर्दी-खांसी से छुटकारा पाने के लिए आप घरेलू उपाय के रूप में जड़ी-बूटियों से बना आयुर्वेदिक काढ़ा पी सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं और इसका कोई साइड-इफेक्ट भी नहीं होता है। तो आइए, जानते हैं सर्दी-खांसी से बचाव के लिए काढ़ा कैसे तैयार करें –

सर्दी-खांसी के लिए आयुर्वेदिक काढ़ा कैसे बनाएं?

आवश्यक सामग्री

  • 1 गिलास  पानी
  • 5-6 तुलसी की पत्तियां
  • एक टुकड़ा अदरक
  • 3-4 लौंग
  • 5-6 काली मिर्च
  • 1 टुकड़ा दालचीनी

विधि

काढ़ा बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में पानी डालकर गर्म कर लें। अब इसमें सभी चीजों को डालें और अच्छी तरह उबाल लें। इसे कम से कम 5-7 मिनट तक उबालें। उसके बाद इसे गिलास में छान लें और इसमें थोड़ा-सा शहद मिलाकर सेवन करें। आप इसे दिन में 2-3 बार ले सकते हैं।

आयुर्वेदिक काढ़ा पीने के फायदे

काढ़े में मौजूद आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती हैं, जो सर्दी-जुकाम और खांसी से राहत दिलाने में मददगार हैं। काढ़ा पीने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है, जिससे शरीर संक्रमण से लड़ पाने में सक्षम बनता है। इसके सेवन से सर्दी-खांसी से तुरंत राहत मिलेगी। साथ ही, गले की खराश, बुखार और सिरदर्द से भी आराम मिलेगा।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source