Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

मॉनसून में पानी के साथ उबालकर पीएं ये 2 चीजें, दूर हो जाएंगी बड़ी से बड़ी बीमारियां

मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए आयुर्वेद में बतायी गयी कुछ हर्ब्स की मदद ली जा सकती है।

मॉनसून में पानी के साथ उबालकर पीएं ये 2 चीजें, दूर हो जाएंगी बड़ी से बड़ी बीमारियां

Written by Sadhna Tiwari |Updated : July 30, 2024 4:14 PM IST

How to boost immunity in monsoon: बरसात में बार-बार बारिश में भीगने की वजह से  लोग बार-बार बीमार पड़ जाते हैं। वहीं, कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों में (signs of weak immunity) बीमार होने का खतरा अधिक होता है। ऐसे में लोग जल्दी-जल्दी बीमार पड़ने लगते हैं और इससे उनकी लाइफ क्वालिटी में भी बदलाव आने लगता है। इन मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए आयुर्वेद (Ayurveda) में बतायी गयी कुछ हर्ब्स की मदद ली जा सकती है। ये हर्ब्स हैं हल्दी और तुलसी की पत्तियां। ये दोनों ही चीजें स्वास्थ्य के लिए गुणकारी हैं और इनका सेवन करने से इम्यून पॉवर बढ़ती है। (Remedy to boost immune power)

कैसे करें तुलसी-हल्दी का सेवन (Way to consume Turmeric and Tulsi leave for immunity boost in monsoon)

एक बर्तन में आधा लीटर पानी उबलने के लिए रखें।

इस पानी में 2 चम्मच कद्दूकस की हुई कच्ची हल्दी (Raw Turmeric)  डालें। अगर कच्ची हल्दी ना मिले तो एक चम्मच हल्दी पाउडर काढ़ा बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

Also Read

More News

अब इस पानी में एक कटोरी तुलसी की पत्तियां (Tulsi ke patte) डालें।

सभी चीजों को 10-12 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाएं।

जब काढ़े का पानी पक जाएं और आधा हो जाए तो इसे आंच से उतार लें।

काढ़ें में आधा चम्मच शहद मिला लें और इसे छान लें।

दिन में 2-3 बार इस काढ़े का सेवन  करें।

तुलसी के पत्तों और हल्दी का काढ़ा पीने के फायदे क्या हैं?

डायबिटीज नियंत्रित रखने में मददगार

हल्दी में पाया जाने वाला कर्क्यूमिन (curcumin) नामक कम्पाउंड ब्लड शुगर कंट्रोल में भी मददकरता है। इसीलिए, डायबिटीज में हल्दी का सेवन गुणकारी माना जाता है। तुलसी की पत्तियां भी सूजन कम करने वाले गुणों से भरपूर होती हैं जो डायबिटीज का एक बड़ा कारण है। इन दोनों ही हर्ब्स के गुणों की वजह से यह काढ़ा डायबिटीज मैनेजमेंट में फायदेमंद साबित होता है।

बॉडी डिटॉक्स

शरीर में छुपे टॉक्सिंस (toxins stored in the body) से आपकी इम्यून पॉवर कमजोर हो सकती है और यह लिवर जैसे महत्वपूर्ण अंगों को भी नुकसान पहुंचाता है। ऐसे में हल्दी और तुलसी का काढ़ा पीने से शरीर से सारे टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं जिससे शरीर की सफाईहो जाती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

कॉन्स्टिपेशन से राहत

तुलसी और हल्दी का काढ़ा पीने से  कब्ज (constipation) और पेट से जुड़ी अन्य परेशानियों से आराम मिलता है। यह आंतों की सफाई में भी मदद करता है और बाउल मूवमेंट सुधारता है जिससे आपको इन परेशानियों से आराम मिलता है।