बच्चेदानी में इन्फेक्शन की परेशानी को दूर कर सकता है ये खास ड्रिंक, घर पर ऐसे करें तैयार

Bachedani me infection ke gharelu upay : बच्चेदानी में इन्फेक्शन की परेशानी को दूर करने के लिए आप कुछ घरेलू उपचार का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : February 9, 2024 3:16 PM IST

Bachedani me infection ke gharelu upay : महिलाओं के शरीर में बच्चादानी एक प्रमुख अंद होता है। लगभग हर एक महिला के शरीर में बच्चेदानी का आकार निश्चित होता है, लेकिन कई स्थितियों में इसका कारण बढ़ सकता है। जैसे- प्रेग्नेंसी, पेट में सूजन होना, इन्फेक्शन की परेशानी होना इत्यादि। बच्चेदानी में इन्फेक्शन की वजह से मतली, उल्टी, बार-बार यूरिन आना जैसे लक्षण दिखते हैं। ऐसे में बच्चेदानी में इन्फेक्शन की परेशानी को कम करना बहुत ही जरूरी है। बच्चेदानी का इन्फेक्शन की परेशानी को कम करने के लिए आप कुछ हेल्दी आहार का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप घर पर नैचुरल तरीके से ड्रिंक तैयार कर सकते हैं। इस ड्रिंक से बच्चेदानी के इन्फेक्शन की परेशानी काफी हद तक दूर हो सकती है। आइए जानते हैं बच्चेदानी का इन्फेक्शन कम करने के लिए कैसे तैयार करें ड्रिंक?

हल्दी के पानी से करें बच्चेदानी का इन्फेक्शन दूर

बच्चेदानी में इन्फेक्शन की परेशानी को दूर करने के लिए हल्दी का पानी पीना काफी हेल्दी हो सकता है। दरअसल, हल्दी में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल, एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे गुण भरपूर रूप से होते हैं, जो आपके बच्चेदानी में होने वाली सूजन को कम कर सकते हैं। अगर आप नियमित रूप से हल्दी का पानी पीते हैं, तो इससे बच्चेदानी में होने वाली इन्फेक्शन की परेशानी को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे तैयार करें इस खास ड्रिंक को?

घर पर ऐसे बनाएं हल्दी का पानी

घर पर आप दो तरह से हल्दी का पानी तैयार कर सकते हैं, आइए जानते हैं विधि-

हल्दी पाउडर से बनाएं पानी

हल्दी पाउडर से पानी तैयार करने के लिए सबसे पहले 1 गिलास पानी लें, इसे पैन में डालकर गैस पर चढ़ाएं। जब पानी उबलने लगे, तो इसमें आधा टीस्पून हल्दी पाउडर डालें और फिर 2 से 3 मिनट तक उबलने दें। अब इस पानी को छानकर पिएं। आप चाहे तो इसमें थोड़ा सा शहद और अदरक भी डाल सकते हैं। इससे काफी हद तक बच्चेदानी में इन्फेक्शन की परेशानी को कम किया जा सकता है।

कच्ची हल्दी का पानी

बच्चेदानी में इन्फेक्शन की समस्या को कम करने के लिए आप कच्ची हल्दी से पानी तैयार कर सकते हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए 1 गिलास पानी लें और इसे पैन में डालकर गैस पर चढ़ाएं। अब इसमें 1 इंच कच्ची हल्दी को कद्दूकस करके डाल लें। इसके बाद 10 मिनट तक पानी को उबलने दें। अब इस पानी को छानकर थोड़ा सा शहद डालकर पिएं। इससे बच्चेदानी की इन्फेक्शन की परेशानी काफी हद तक कम हो सकती है।

बच्चेदानी में इन्फेक्शन की परेशानी को दूर करने के लिए हल्दी का पानी काफी फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, कुछ गंभीर स्थिति में अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लेकर ही इस पानी का सेवन करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source