Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

आंखों में जलन और चुभन कम करे ये चमत्कारी पट्टी, घर पर इन आसान तरीके से करें तैयार

Eye irritation treatment at home : आंखों में होने वाली जलन और चुभन को दूर करने के लिए आप आंखों के लिए एक असरदार पट्टी तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका?

आंखों में जलन और चुभन कम करे ये चमत्कारी पट्टी, घर पर इन आसान तरीके से करें तैयार

Written by Kishori Mishra |Updated : February 7, 2024 3:46 PM IST

Eye irritation treatment at home : आंखों में जलन और चुभन की परेशानी होने की मुख्य वजह धूल, मिट्टी और कण हो सकता है। हालांकि, कुछ अन्य स्थितियों जैसे- आंखों में किसी तरह की बीमारी, लंबे समय तक सिस्टम पर काम करना, खानपान में पोषक तत्वों की कमी इत्यादि हो सकती है। आंखों में जलन होने पर हमारा कामकाज काफी ज्यादा खराब हो सकता है। इसलिए इसे कम करना बहुत ही जरूरी होता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके आंखों में होने वाली जलन तुरंंत कम हो, तो इसके लिए आप घर पर एक असरदार पट्टी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ खास नहीं, बल्कि घर पर मौजूद चीजों की जरूरत होती है। इससे आपको तुरंत जलन और चुभन से आराम मिल सकता है। आइए जानते हैं कैसे तैयार करें आंखों की जलन के लिए पट्टी?

आंखों में जलन और चुभन के लिए घर पर तैयार करें पट्टी

एलोवेरा की पट्टी

आवश्यक सामग्री

  • एलोवेरा जेल - 1 चम्मच
  • गुलाबजल - 1 चम्मच
  • रुई या कॉटन पैड - 2

विधि

Also Read

More News

सबसे पहले एक कटोरी लें, इसमें एलोवेरा जेल और गुलाबजल को अच्छे से मिक्स कर लें। अब कॉटन पैड को गोलाकार दें और फिर इस मिश्रण में आप इसे डुबो दें। अब करीब 10 मिनट के लिए इसे छोड़ दें और फिर अपने आंखों पर लगा लें। 20 से 30 मिनट के बाद इससे आंखों की जलन को कम करने में मदद मिल सकती है। आंखों में पट्टी लगाने के करीब 30 से 40 मिनट बाद आंखों को नॉर्मल पानी से धोकर तेल से अच्छे से मसाज करें, इससे काफी आराम मिलेगा।

खीरे के रस की पट्टी

आवश्यक सामग्री

  • खीरे का रस - 1 से 2 चम्मच
  • शहद - 1 चम्मच
  • रुई या फिर कॉटन पैड - 2

विधि

इसके लिए खीरा को कद्दूकस करके इसका रस निकाल लें। अब इस रस में शहद को मिक्स करके इसमें कॉटन पैड को भिगोकर रख दें। अब करीब 10 मिनट के लिए इसे अपनी आंखों पर लगा लें। इसके बाद आंखों को नॉर्मल पानी से धोकर, मॉइस्चराइजर लगाएं। इससे आंखों में होने वाली जलन और चुभन को कम किया जा सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

आंखों में होने वाली जलन और चुभव को दूर करने के लिए आप इन असरदार पट्टी को तैयार कर सकते हैं। इससे आपको इंस्टेंट आराम मिल सकता है। हालांकि, अगर आपके आंखों की परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है, तो ऐसे में अपने हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें।