
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
How To Stop Snoring: खर्राटे आना एक आम समस्या है, जिससे काफी लोग परेशान रहते हैं। इससे न केवल खर्राटे लेने वाले इंसान को परेशानी होती है, बल्कि उसके साथ सोने वाले व्यक्ति की भी नींद खराब होती है। दरअसल, खर्राटे तब आते हैं जब सोते समय श्वसन तंत्र में रुकावट होती है, जिससे शरीर के अंदरूनी सेल्स रिलैक्स होकर वाइब्रेट होते हैं। मोटापा, सर्दी, तनाव, थकान, स्मोकिंग, नाक और गले की मांसपेशियों का कमजोर हो जाना या सांस से जुड़ी समस्या के कारण भी खर्राटे की समस्या हो सकती है। अगर आपको भी खर्राटों की समस्या है, तो आपको डॉक्टर से मिलकर जांच करवानी चाहिए। इसके अलावा, खर्राटों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों का सहारा भी ले सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे खर्राटे की समस्या को दूर करने में मदद मिल सकती है। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
खर्राटों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप जैतून के तेल का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप रात को सोते समय जैतून की तेल की कुछ बूंदें नाक में डालकर सोएं। इससे सांस लेने में आने वाली समस्या दूर हो जाती है और खर्राटों से राहत मिल सकती है।
खर्राटों के इलाज में हल्दी भी एक कारगर घरेलू उपाय है। इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो नाक के कंजेशन और सूजन को दूर करने में मदद करते हैं। इससे सांस लेना आसान हो जाता है। इसके लिए आप रोजाना रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में चुटकी भर हल्दी डालकर पिएं। इसके नियमित सेवन से खर्राटे की समस्या दूर हो सकती है।
खर्राटों की समस्या को दूर करने के लिए आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो सांस लेने में आने वाली दिक्कत को दूर कर सकते हैं। इसके लिए आप रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं। इसके नियमित सेवन से आपको जल्द लाभ मिल सकता है।
देसी घी के इस्तेमाल से खर्राटों की समस्या दूर हो सकती है। इसके लिए आप देसी घी को हल्का गर्म कर लें। रात को सोने से पहले इसकी 2-3 बूंदों को नाक में डालें। इसके नियमित इस्तेमाल से आपको खर्राटों से राहत मिलेगी। साथ ही, सिरदर्द और तनाव से भी छुटकारा मिलेगा और नींद अच्छी आएगी।
खर्राटों की समस्या को दूर करने के लिए लहसुन का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए आप रात को सोने से पहले लहसुन की कलियों को भूनकर एक गिलास गुनगुने पानी के साथ निगल लें। इसके नियमित सेवन से आपको खर्राटों की समस्या से जल्द राहत मिल सकती है।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।